फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO UV Blaster Tower will do chemical free sanitization

डीआरडीओ का यूवी ब्लास्टर टॉवर करेगा कैमिकल मुक्त सैनिटाइजेशन

Tue, 05 May 2020 02:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 May 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
DRDO UV Blaster Tower will do chemical free sanitization
DRDO

भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी है। अधिकतर लोग अपनी सुरक्षा के लिए घरों में बंद हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो हमारी जिंदगी बचाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना लोगों की सेवा में लगे हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा का भी ख्याल रखना होगा। इसी कड़ी में अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कोरोना संक्रमण से बुरी तरह ग्रस्त जगहों में कैमिकल मुक्त सैनिटाइजेशन के लिए अल्ट्रा वॉयलट डिसइंफेक्शन टॉवर तैयार किया है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि यह 12 वर्ग फीट के क्षेत्र को यह टॉवर तेजी से 10 मिनट के भीतर सैनिटाइज कर सकती है।

विज्ञापन


वहीं 400 वर्ग फुट जगह को 30 मिनट में सैनिटाइज किया जा सकता है। इसे लैपटॉप और मोबाइल से वाईफाई लिंक के जरिए चलाया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इसमें 43 वॉट यूवीसी पॉवर के छह लैंप लगे हैं। ये 360 डिग्री पर 254 नौनोमीटर की वेबलेंथ  पर काम करते हैं।
विज्ञापन


यूवी ब्लास्टर नाम वाले इस टॉवर को दिल्ली के लेजर साइंस एंड टेकभनोलॉजी सेंटर में गुरुग्राम की न्यू एज इंस्ट्रूमेंट्स एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल बड़े इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की सतह, कंप्यूटर और प्रयोगशालाओं के अन्य उपकरणों को सैनिटाइज करने में भी किया जा सकता है। इसके अलावा हवाई अड्डों, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघरों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed