{"_id":"595a21ba4f1c1b9b7e8b4d01","slug":"drdo-test-missile-successfully-for-nearest-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीओ ने किया खास मिसाइल का परीक्षण, खूबियां हैं चौंकाने वाली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डीआरडीओ ने किया खास मिसाइल का परीक्षण, खूबियां हैं चौंकाने वाली
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
Updated Mon, 03 Jul 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
file
देश में रक्षा उपकरणों के विकास में प्रमुख भूमिका निभाने वाले रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कम दूरी की मार करने वाली एक मारक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार उड़ीसा के चांदीपुर प्रक्षेपण स्थल से 11 बजकर 20 मिनट पर डीआरडीओ की ओर से मिसाइल का परीक्षण किया गया। 20 से 25 किलोमीटर तक की दूरी तक मार करने वाली इस मिसाइल का यह दूसरा प्रक्षेपण था, 2 जून को इसका पहला परीक्षण किया गया था जो पूरी तरह सफल रहा।
विज्ञापन
मिसाइल की खासियत ये है कि यह बिना भटके एक साथ कई लक्ष्यों को सफलता के साथ साध सकती है। इसके अलावा इस मिसाइल को हर मौसम में काम करने वाली प्रणाली से लैस किया गया है। सूत्रों के अनुसार डीआरडीओ ने कई अन्य संस्थानों के साथ मिलकर इस मिसाइल का परीक्षण किया है।
विज्ञापन