{"_id":"5f6a6bc5f50f4a6d271f6ea3","slug":"drdo-successfully-tests-abhyas-another-achievement-in-defense-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा क्षेत्र में एक और उपलब्धि, डीआरडीओ ने ‘अभ्यास’ का किया सफल परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रक्षा क्षेत्र में एक और उपलब्धि, डीआरडीओ ने ‘अभ्यास’ का किया सफल परीक्षण
Wed, 23 Sep 2020 02:55 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने मंगलवार को रक्षा क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल कर ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडीशा के बालासोर में हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टार्गेट (एचईएटी) ‘अभ्यास’ का सफल परीक्षण किया। परीक्षण में विभिन्न रडारों और इलेक्ट्रो ऑप्टिक प्रणाली के जरिये इसकी निगरानी की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि इसका उपयोग विभिन्न मिसाइल प्रणालियों के मूल्यांकन के लिए एक लक्ष्य के रूप में किया जा सकता है।
वहीं, रक्षा सूत्रों ने भी कहा कि बिना पायलट के इस वायु यान का इस्तेमाल कई तरह की मिसाइलों का परीक्षण करने में किया जाएगा। अभ्यास एक छोटे गैस टरबाइन इंजन और एमईएमएस नेविगेशन सिस्टम पर काम करता है। डीआरडीओ के अनुसार यह नवीन तकनीक का उदाहरण है और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूती देगा। अभ्यास वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) में विकसित किया जा रहा है।