फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO official arrested in espionage case, sent to police custody for 4 days

जासूसी मामला: चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया DRDO का अधिकारी, फोन में मिले अश्लील तस्वीरें और वीडियो

Sat, 25 Feb 2023 10:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर (ओडिशा) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 25 Feb 2023 10:06 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि वह कथित तौर पर 'यौन और आर्थिक लाभ' के लिए एक पाकिस्तानी एजेंट के साथ संवेदनशील रक्षा संबंधी जानकारी साझा कर रहा था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागरिका नाथ ने कहा कि उसकी संपत्ति की गहन जांच की जाएगी।

विज्ञापन
DRDO official arrested in espionage case, sent to police custody for 4 days
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के बालासोर जिले की एक अदालत ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार डीआरडीओ के एक वरिष्ठ अधिकारी को शनिवार को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।  

विज्ञापन

 
बालासोर के चांदीपुर में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में तैनात वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी बाबूराम डे (57 वर्षीय) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (शहर) सावित्री दास ने बाबूराम डे को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वह कथित तौर पर 'यौन और आर्थिक लाभ' के लिए एक पाकिस्तानी एजेंट के साथ संवेदनशील रक्षा संबंधी जानकारी साझा कर रहा था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागरिका नाथ ने कहा कि उसकी संपत्ति की गहन जांच की जाएगी। पुलिस ने कहा कि उसके फोन में व्हाट्सएप चैट, अश्लील तस्वीरें और वीडियो पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाबूराम डे ने मिसाइल परीक्षणों के संबंध में संवेदनशील सूचना एक पाकिस्तानी जासूस के साथ कथित तौर पर साझा की थी। चांदीपुर में डीआरडीओ की दो परीक्षण रेंज हैं- पीएक्सई (प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टैब्लिशमेंट) और आईटीआर। भारत इन दो रेंजों में अपनी मिसाइलों, रॉकेटों और वायु जनित हथियार प्रणालियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है।


आरोपी बाबूराम डे जलेश्वर थाना क्षेत्र के बागपूंजी गांव के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। उसकी गिरफ्तारी के बारे में पता चलने के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी निराशा व्यक्त की और बताया कि स्कूल के दिनों से ही वह विद्वान था और गांव के विकास में मदद करने के लिए जाना जाता था। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन पहले घर आया था और गांव के मंदिर के विकास और पीने के पानी की टंकी लगाने के बारे में स्थानीय लोगों से चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed