फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO handed over AHSP of Akash Weapon System to Missile Systems Quality Assurance Agency, MSQAA

DRDO: डीआरडीओ ने आकाश वेपन सिस्टम के सीलबंद विवरण को मिसाइल सिस्टम क्वालिटी एश्योरेंस एजेंसी को सौंपा

Sun, 04 Dec 2022 01:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 04 Dec 2022 01:13 PM IST
सार

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने तीन दिसंबर, 2022 को हैदराबाद में  आकाश वेपन सिस्टम के सीलबंद विवरण (AHSP)रखने वाले प्राधिकरण को मिसाइल सिस्टम क्वालिटी एश्योरेंस एजेंसी (MSQAA)को सौंप दिया।

विज्ञापन
DRDO handed over AHSP of Akash Weapon System to Missile Systems Quality Assurance Agency, MSQAA
डीआरडीओ - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने तीन दिसंबर, 2022 को हैदराबाद में  आकाश वेपन सिस्टम (भारतीय सेना संस्करण) के सीलबंद विवरण (AHSP)रखने वाले प्राधिकरण को मिसाइल सिस्टम क्वालिटी एश्योरेंस एजेंसी (MSQAA)को सौंप दिया। अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (DRDL) जिसने एक नोडल एजेंसी के रूप में, आकाश हथियार प्रणाली को डिजाइन और विकसित किया है। एएचएसपी हस्तांतरण के हिस्से के रूप में प्रोजेक्ट आकाश द्वारा तकनीकी विनिर्देश, गुणवत्ता दस्तावेज तथा पूर्ण हथियार प्रणाली तत्वों की ड्राइंग को सील कर दिया गया और एमएसक्यूएए को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


डीआरडीओ के अध्यक्ष और रक्षा मंत्री ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएचएसपी हस्तांतरण को एक ऐतिहासिक घटना करार देते हुए डीआरडीओ, भारतीय सेना और उद्योग जगत को बधाई दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवाओं की आवश्यकता को पूरा करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने प्रोजेक्ट आकाश टीम को मिसाइल क्लस्टर से एमएसक्यूएए में मिसाइल और मल्टीपल ग्राउंड सिस्टम वाली ऐसी जटिल प्रणाली के लिए पहले एएचएसपी हस्तांतरण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, स्थानांतरण प्रक्रिया भविष्य की मिसाइल प्रणालियों के लिए रोडमैप को सक्षम करेगी, जो कि उत्पादन के अधीन हैं।
विज्ञापन


एक दशक से सेवा दे रही है आकाश मिसाइल प्रणाली
आकाश पहली अत्याधुनिक स्वदेशी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है जो लगभग एक दशक से सशस्त्र बलों के साथ भारतीय आसमान की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रदान कर रही है। इसे भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना द्वारा 30,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मूल्य के साथ शामिल किया गया है, जो स्वदेशी मिसाइल प्रणाली के लिए सबसे बड़े एकल सिस्टम ऑर्डर में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed