{"_id":"607e0e448ebc3e8d195ad277","slug":"drdo-develops-oxygen-delivery-system-for-soldiers-and-cavid19-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट का समाधान: डीआरडीओ ने सैनिकों व कोविड मरीजों के लिए विकसित की ऑक्सीजन वितरण प्रणाली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संकट का समाधान: डीआरडीओ ने सैनिकों व कोविड मरीजों के लिए विकसित की ऑक्सीजन वितरण प्रणाली
Tue, 20 Apr 2021 04:42 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 20 Apr 2021 04:42 AM IST
सार
- डीआरडीओ ने बताया कि एसपीओटू स्तर पर आधारित यह स्वचलित प्रणाली पूरक ऑक्सीजन की आपूर्ति करके लोगों को हाइपोक्सिया की स्थिति में जाने से बचाती है।
विज्ञापन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ)
- फोटो : Twitter
विस्तार
देश भर में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ) ने सैनिकों व कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन वितरण की नई प्रणाली विकसित की है। डीआरडीओ ने सोमवार को बताया कि एसपीओटू स्तर पर आधारित यह स्वचलित प्रणाली पूरक ऑक्सीजन की आपूर्ति करके लोगों को हाइपोक्सिया की स्थिति में जाने से बचाती है।
विज्ञापन
यह कई मामलों में जानलेवा होती है। हाइपोक्सिया एक ऐसी स्थिति होती है जहां ऑक्सीजन की मात्रा ऊतकों तक पहुंच जाती है। इससे शरीर अन्य ऊर्जा जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता। उन्होंने कहा कि यह ठीक वैसी ही स्थिति है जो कोरोना मरीज में वायरस के संक्रमण की वजह से होती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजों में भी एसपीओटू स्तर 94 फीसदी तक गिर जाता है। ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेकर अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन