फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO Chief Samir V Kamat Highlights Space, Cyber as Key to Future Warfare; Nibe Ltd. Launches New Satellite

Samir V Kamat: DRDO प्रमुख बोले- भविष्य के युद्धों के लिए देश को अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ानी होंगी क्षमताएं

Sun, 08 Sep 2024 08:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 08 Sep 2024 08:21 PM IST
सार

Samir V Kamat: डीआरडीओ प्रमुख ने कहा कि अंतरिक्ष एक ऐसा महत्वपू्र्ण क्षेत्र है, जिसमें देश को अपनी विशेषज्ञता और तकनीकी क्षमताएं बढ़ानी होंगी। उन्होंने कहा कि इससे देश की जरूरतें से तेजी से पूरी की जा सकेंगी। 

विज्ञापन
DRDO Chief Samir V Kamat Highlights Space, Cyber as Key to Future Warfare; Nibe Ltd. Launches New Satellite
डॉ समीर वी कामत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख समीर वी. कामत ने कहा कि पहले युद्ध जमीन, वायु और समुद्र में लड़े जाते थे। लेकिन अब साइबर, सूचना और अंतरिक्ष क्षेत्र भी महत्वपूर्ण हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन देशों के पास इन क्षेत्रों में विशेषज्ञता होगी, वे भविष्य की लड़ाइयों में बढ़त हासिल करेंगे। 

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष एक ऐसा महत्वपू्र्ण क्षेत्र है, जिसमें देश को अपनी विशेषज्ञता और तकनीकी क्षमताएं बढ़ानी होंगी। उन्होंने कहा कि इससे देश की जरूरतें से तेजी से पूरी की जा सकेंगी। कामत ने बताया कि उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहीं स्टार्ट-अप कंपनियों से बातचीत की है और ये कंपनियां नागरिकों के इस्तेमाल के लिए विकसित की गई तकनीकों को सैन्य उपयोग में भी काम में ला सकती हैं। डीआरडीओ प्रमुख ने उम्मीद जताई कि अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश से देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, निबे लिमिटेड ने आज कई साझेदारों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन साझेदारों में थेल्स एलेनिया स्पेस, लार्सन एंड टुब्रो, सेंटी, अग्निकुल, स्काईरूट, स्पेसफील्ड्स, सिसिर और साइरान शामिल हैं। इन समझौतों के तहत भारत का पहली मल्टी सेंसर, ऑल वेदर अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट कंस्टीलेशन स्थापित किया जाएगा।

निबे  लिमिटेड ने कहा कि वह रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए योगदान देगा और उसका अगले एक दशक में एक प्रमुख रक्षा और अंतरिक्ष कंपनी बनने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed