{"_id":"60a25b18f6c6dc575f104992","slug":"drdo-chairman-g-satheesh-reddy-says-drug-2dg-works-on-infected-cells","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीओ के अध्यक्ष बोले : 2डीजी दवा वायरस नहीं पहचानती, लेकिन दूसरे स्ट्रेन के खिलाफ भी है कारगर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीआरडीओ के अध्यक्ष बोले : 2डीजी दवा वायरस नहीं पहचानती, लेकिन दूसरे स्ट्रेन के खिलाफ भी है कारगर
Mon, 17 May 2021 05:31 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 17 May 2021 05:31 PM IST
सार
डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी ने कहा कि कोरोना की गेमचेंजर दवा 2डीजी संक्रमित कोशिकाओं पर काम करता है।
विज्ञापन
डीआरडीओ के अध्यक्ष
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना मरीजों के लिए इलाज के लिए सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना की 2डीजी दवा की पहली खेप जारी कर दी। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण के बाद अब रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की नई दवा आने से लोगों को काफी उम्मीदें जगी हैं। इस दवा का नाम 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज('2 डीजी') है। डीआरडीओ द्वारा विकसित कोरोना की दवा 2-डीजी (2-deoxy-D-glucose) को देश में कोरोना के खिलाफ 'संजीवनी' भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन
डीआरडीओ के अध्यक्ष ने बताया आखिर 2डीजी कैसे करता है काम
डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी ने कहा कि गेमचेंजर कोरोना की दवा 2डीजी संक्रमित कोशिकाओं पर काम करती है। 2डीजी दवा यह नहीं जानती कि यह कौन सा वायरस है। लेकिन संक्रमित कोशिकाओं पर जब इसका प्रभाव शुरू होता है तब वे बहुत निष्क्रिय हो जाती हैं। इसलिए, यह अन्य स्ट्रेन के खिलाफ भी कारगर है।
विज्ञापन
27 मई के आसपास आएगी दूसरी खेप
ड्रग 2डीजी की दूसरी खेप 27 मई के आसपास सीमित मात्रा में आने वाली है। जून के पहले सप्ताह से नियमित उत्पादन शुरू हो जाएगा और यह हर जगह सभी के लिए उपलब्ध होगा। मांग के आधार पर हम लोगों को 1 लाख पाउच बनाने का तरीका भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना की दवा 2DG: कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
कोरोना के खिलाफ जंग में डीआरडीओ की नई दवा उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। इस दवा का नाम 2-डीऑक्सि-डी-ग्लूकोज (2-DG) है। डीआरडीओ की यह दवा ऐसे समय में आई है, जब कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है और तीसरी लहर की बात हो रही है। कोरोना की देशी दवा 2-डीजी पाउडर के रूप में पैकेट में आती है और इसे पानी में घोल कर पीना होता है।
डीसीजीआई ने दे दी थी आपात इस्तेमाल को पहले ही मंजूरी
रक्षा मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि कोविड-19 के माध्यम और गंभीर लक्षण वाले मरीजों पर इस दवा के आपातकालीन इस्तेमाल को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की ओर से मंजूरी मिल चुकी है।