{"_id":"69d3be7731a2ee1cd00d7b57","slug":"drdo-bomb-threat-email-bengaluru-gtre-inbanithi-stalin-kidnap-warning-cyber-crime-probe-security-alert-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Threat: DRDO की लैब को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में स्टालिन के पोते का भी जिक्र; जानें क्या है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bomb Threat: DRDO की लैब को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में स्टालिन के पोते का भी जिक्र; जानें क्या है मामला
Mon, 06 Apr 2026 07:39 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:39 PM IST
सार
बंगलूरू में डीआरडीओ से जुड़े दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल भेजने वाले ने धमकी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पोते के अपहरण की बात भी लिखी थी। पुलिस और साइबर सेल इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
बम स्कॉड टीम और पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) से जुड़े दफ्तरों को बम से उड़ाने के कई ईमेल मिले। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब ईमेल भेजने वाले ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पोते इनबनिधि स्टालिन के अपहरण की धमकी भी दी। इनबनिधि तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के बेटे हैं।
धमकी भरे इन संदेशों में मुख्य रूप से गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (जीटीआरई) को निशाना बनाए जाने की बात कही गई थी। ईमेल में दावा किया गया कि परिसर के अंदर 13 सायनाइड गैस वाले आईईडी (आईईडी) बम रखे गए हैं। तमिल भाषा में लिखे इन ईमेल चेतावनी दी गई थी कि दोपहर 1:10 बजे एक साथ कई धमाके होंगे। हालांकि ईमेल मिलने के तुरंत बाद दफ्तरों को खाली कराया गया और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए। ईमेल भेजने वाले ने कथित तौर पर इन संदेशों में कुछ राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों का भी जिक्र किया था।
ये भी पढ़ें: प्लास्टिक पैकिंग पर चेतावनी जरूरी: सुप्रीम कोर्ट का मद्रास हाई कोर्ट के आदेश में दखल से इनकार, कहा- गलत नहीं
विज्ञापन
पुलिस को रूटीन ईमेल जांच के दौरान इन धमकियों के बारे में पता चला था। इसके बाद स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने प्रभावित ठिकानों की पूरी जांच की। हालांकि, अब तक की तलाशी में कोई भी विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर इलाके के सभी संवेदनशील रक्षा संस्थानों की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक ही ईमेल आईडी से अलग-अलग तारीखों पर कम से कम आठ ईमेल भेजे गए हैं। फिलहाल साइबर क्राइम यूनिट और अन्य एजेंसियां ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। वे यह भी जांच रहे हैं कि ईमेल भेजने वाले का उद्देश्य क्या था?
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन