{"_id":"627fbd5b29507902e622c403","slug":"dr-vishwanath-tripathi-and-nirmala-jain-got-jc-joshi-smriti-shabd-sadhak-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"JC Joshi Smriti Shabd Sadhak Award: पाखी पत्रिका ने किया एलान, डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी और निर्मला जैन के नाम की हुई घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
JC Joshi Smriti Shabd Sadhak Award: पाखी पत्रिका ने किया एलान, डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी और निर्मला जैन के नाम की हुई घोषणा
Sat, 14 May 2022 08:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 14 May 2022 08:07 PM IST
सार
वर्ष 2020 के लिए यह सम्मान निर्मला जैन को और 2021 के लिए डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को दिया गया है। शब्द साधक जीवन मानक सम्मान संजना तिवारी को दिया गया है जो हिंदी साहित्य की पुस्तकें बेचकर पिछले 25 वर्षों से अपने परिवार का जीवन यापन कर रही हैं।
विज्ञापन
डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी साहित्य की प्रतिष्ठित पत्रिका पाखी द्वारा दिए जाने वाले जेसी जोशी स्मृति शब्द साधक सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। इसमें शब्द शिखर सम्मानों के साथ शब्द साधक जनप्रिय लेखक तथा कविता, आलोचना और अनुवाद के क्षेत्र में बेहतर लेखन के लिए सम्मान प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2020 के लिए यह सम्मान निर्मला जैन को और 2021 के लिए डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को दिया गया है। शब्द साधक जीवन मानक सम्मान संजना तिवारी को दिया गया है जो हिंदी साहित्य की पुस्तकें बेचकर पिछले 25 वर्षों से अपने परिवार का जीवन यापन कर रही हैं। मंडी हाउस में श्रीराम सेंटर के सामने एक पेड़ के नीचे हिंदी साहित्य की पुस्तकें बेचते हुए उन्हें देखना किसी भी हिंदी प्रेमी को आह्लादित कर देता है।
विज्ञापन
हिंदी साहित्यिक पत्रिका पाखी द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान प्रतिवर्ष हिंदी भाषा की सेवा में जुटे साहित्यकारों को दिया जाता है। 2020 का जेसी जोशी शब्द साधक कविता सम्मान रश्मि भारद्वाज को उनके कविता संग्रह 'मैंने अपनी मां को जन्म दिया है' के लिए दिया गया है। इसी प्रकार कई अन्य श्रेणियों में देश के नामी-गिरामी हिंदी सेवियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन