फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr S Jaishankar at the Indo Pacific business summit says India will witness strong economic recovery

इंडो पैसिफिक बिजनेस समिट: डॉ. एस जयशंकर बोले- भारत बनेगा मजबूत आर्थिक सुधार का गवाह

Tue, 06 Jul 2021 07:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 06 Jul 2021 07:58 PM IST
सार

भारत एक अधिक गतिशील और मित्रवत व्यावसायिक गंतव्य होगा। उन्होंने कहा कि हम वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास के इंजन बने रहेंगे।

विज्ञापन
Dr S Jaishankar at the Indo Pacific business summit says India will witness strong economic recovery
डॉ. एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार को इंडो पैसिफिक समिट को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कोरोना की दूसरी लहर से बाहर आ रहा है और आने वाले समय में एक मजबूत आर्थिक सुधार का गवाह बनेगा। यह एक अधिक गतिशील और मित्रवत व्यावसायिक गंतव्य होगा। उन्होंने कहा कि हम वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास के इंजन बने रहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंडो-पैसिफिक वैश्वीकरण की वास्तविकता और बहुध्रुवीयता के उद्भव  के लाभों को दर्शाता है। इसका मकसद शीत युद्ध पर काबू पाना और प्रभुत्वता को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत व्यापार शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि क्षेत्र के समान विचार वाले देशों की व्यापक नीति समृद्धि को बढ़ावा देने और वैश्विक वाणिज्य की दिशा में सामूहिक हित की अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में बैंकॉक में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में आईपीओआई के गठन का प्रस्ताव दिया था, ताकि समुद्री क्षेत्र का संरक्षण किया जा सके और उसका सतत इस्तेमाल किया जा सके और सुरक्षित समुद्री क्षेत्र बनाने का सार्थक प्रयास हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed