फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr Manmohan Singh retired from Rajya Sabha as a member

राज्यसभा सदस्य के तौर पर डॉ. मनमोहन सिंह की पारी समाप्त, खामोशी से हुई बतौर सांसद विदाई

Fri, 14 Jun 2019 07:36 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 14 Jun 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Dr Manmohan Singh retired from Rajya Sabha as a member
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

दस साल तक देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने वाले डा. मनमोहन सिंह की बतौर सांसद विदाई बहुत खामोशी से हो गई। शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनकी पांचवीं पारी का आखिरी दिन था। उन्हें अन्य सदस्यों की तरह न तो सदन में बतौर सांसद अपने अनुभव साझा करने को मौका मिला और न ही राज्यसभा की ओर से उन्हें विदाई दी गई। तीन दिन बाद संसद का सत्र शुरू होना है।

विज्ञापन


लोकसभा के नए सदस्य शपथ लेंगे लेकिन राज्यसभा के सदस्यों के बीच उनके सबसे वरिष्ठ सदस्य डॉ. मनमोहन सिंह रिटायर हो जाने के चलते सदन नहीं पहुंचेंगे। 14 जून को उनके साथ कांग्रेस के असम से ही एक अन्य सांसद सेंटियूस कुजुर भी रिटायर हो गए। 
विज्ञापन

 
डॉ. सिंह को राज्यसभा का एक और कार्यकाल मिलने की उम्मीद कम है। असम में जहां से वे सांसद चुनकर आते थे वहां विधायकों का अंकगणित उनके खिलाफ है। जिन राज्यों में छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है वहां अप्रैल 2020 के पहले कोई संभावना नहीं है। गुजरात में दो खाली सीटों के लिए चुनाव होने हैं वहां कांग्रेस के 80 विधायक हैं लेकिन दोनों पर अलग-अलग चुनाव होने की स्थिति में वहां भी मुश्किलें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा के लिए पांच बार चुने गए मनमोहन

डॉ. सिंह पांच बार राज्यसभा के लिए चुने गए। उनसे अधिक छह बार चुनकर आने वाली सांसद नजमा हेपतुल्लाह हैं लेकिन वे रिटायर हो चुकी हैं और मणिपुर की राज्यपाल हैं। डॉ. सिंह के अलावा आज तक केवल सात ही अन्य राजनेता हैं जिन्हें राज्यसभा में पांच कार्यकाल मिले लेकिन वे सभी रिटायर हो चुके हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का राज्यसभा से रिश्ता 1991 में पहली बार जुड़ा। 

डॉ. सिंह असम से राज्यसभा के लिए चुनकर आते थे और उनका स्थाई पता भी गुवाहाटी कामरूप जिले का है। वे राज्यसभा सांसद के तौर पर 1995, 2001, 2007 और 2013 में लगातार चुनकर आते रहे। उन्होंने राज्यसभा में 1998 और 2004 में विपक्ष के नेता की भूमिका भी निभाई। वर्तमान सदन में ऐसा कोई सदस्य नहीं है जो लगातार पांचवीं बार राज्यसभा के लिए चुनकर आया हो। कांग्रेस भी अब अपने वरिष्ठ नेता की फिलहाल राज्यसभा में तत्काल वापसी नहीं करा सकती है। 

राज्यसभा के पांच अन्य सदस्य 24 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। संसद का बजट सत्र 26 जुलाई तक चलना है ऐसे में इन सदस्यों की सदन में औपचारिक विदाई और पार्टी भी होगी। एआईडीएमके सांसद केआर अर्जुनन, डॉ. लक्ष्मणन, डॉ. वी मैत्रियन, टी रथीनवल के अलावा सीपीआई के डी राजा अगले महीने रिटायर होंगे। ये सभी सांसद तमिलनाडु से चुनकर आए थे। राज्यसभा में कुछ सदस्यों के साथ ऐसा भी हुआ है कि उन्हें सत्र समाप्त होने के कुछ दिन बाद रिटायर होना था लिहाजा उन्हें सदन में पहले ही विदाई दी गई है। 

विशेष समारोह बुलाकर दी जाए विदाई : संजय राउत

राज्यसभा में शिवसेना के नेता संजय राउत का कहना है कि डॉ. मनमोहन सिंह दलगत राजनीति से ऊपर हैं। वे देश के दस साल तक प्रधानमंत्री रहे और देश को आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से दिशा दी है। वे उच्च सदन के सदस्य रहे हैं उन्हें विधिवत विदाई दी जानी चाहिए। इसके लिए सरकार को संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष समारोह आयोजित करना चाहिए। जिसमें उन्हें बतौर वरिष्ठ सदस्य विदाई देनी चाहिए। 

विदाई दी जानी चाहिए लेकिन नियम ऐसे ही : डी राजा 

सीपीआई सांसद डी.राजा का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री के नाते उन्हें विदाई दी जानी चाहिए लेकिन संसद सत्र बाद में शुरू हो रहा है। पूरा सदन डा. मनमोहन सिंह को याद करेगा। सदन के नियम ऐसे हैं इसमें कुछ नहीं किया जा सकता है। जब सत्र चल रहा होता है और सदस्य रिटायर होते हैं तो उन्हें अपनी बात कहने का समय मिलता है। पिछली बार भी कई सदस्य रिटायर हुए उस दौरान संसद का सत्र नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed