फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr Harsh Vardhan says, maharashtra and chattisgarh are trying to spread Misinformation and fear

कोरोना पर सियासत : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का गंभीर आरोप, कहा- कई राज्य गलत सूचना और भय फैला रहे

Wed, 07 Apr 2021 06:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 07 Apr 2021 06:51 PM IST
सार

  • देश में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है
  • डॉ हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पर लगाए आरोप
  • डॉ हर्षवर्धन बोले लोगों में दहशत फैलाना मूर्खता है

विज्ञापन
Dr Harsh Vardhan says, maharashtra and chattisgarh are trying to spread Misinformation and fear
डॉ हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पर गलत सूचना और भय फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नेताओं द्वारा टिप्पणियां प्राप्त हुई हैं जिनका उद्देश्य टीकाकरण पर गलत सूचना देना और भय फैलाना है। बेहतर होगा कि राज्य सरकार राजनीति पर ध्यान देने की बजाय अपनी आधारभूत स्वास्थ्य संरचना पर जोर दें। वहीं उन्होंने महाराष्ट्र को लेकर कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा ज़िम्मेदारी से कार्य न करना समझ से परे है। लोगों में दहशत फैलाना मूर्खता है। वैक्सीन आपूर्ति की निगरानी लगातार की जा रही है और राज्य सरकारों को इसके बारे में नियमित रूप से अवगत कराया जा रहा है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई अन्य राज्यों को भी अपने स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को चिन्हित करने की आवश्यकता है। कर्नाटक, राजस्थान और गुजरात में परीक्षण की गुणवत्ता में सुधार करने की आवश्यकता है। पंजाब में गंभीर रूप से बीमार लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कर उनके स्वास्थ्य में सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने डीसीजीआई द्वारा आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण दिए जाने के बावजूद कोवाक्सिन का उपयोग करने से इनकार कर दिया।  राज्य सरकार अपने कार्यों से लोगों की जान संकट में ही नहीं डाल रही बल्कि दुनिया में गलत संदेश भी दे रही है। उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ में पिछले 2-3 हफ्तों में असामयिक रूप से मौतों की संख्या अधिक है और ऐसे में राज्य सरकार की जांच केवल रेपिड एंटीजन टेस्ट पर टिकी है, जो कि सही कदम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed