{"_id":"5cf7d152bdec22072d1ba891","slug":"dr-harsh-vardhan-has-written-a-letter-to-four-states-requesting-them-to-join-ayushman-bharat-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने चार राज्यों को चिट्ठी लिखकर आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने का किया अनुरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र ने चार राज्यों को चिट्ठी लिखकर आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने का किया अनुरोध
Wed, 05 Jun 2019 07:58 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 05 Jun 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
कार्यभार संभालने के दौरान डॉक्टर हर्षवर्धन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने चार राज्यों से अनुरोध किया है कि वे भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आयुष्मान भारत से जुड़े और राज्य के लोगों को इसका फायदा पहुंचाएं।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में शामिल होने का आग्रह किया है।
नई सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभालने के वक्त ही डॉ. हर्षवर्धन ने नए भारत के सपने के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि पहले भी पीएम मोदी की दी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से संभाला था। इस बार पीएम ने देश का स्वास्थ्य उनके हवाले किया है। अब उनके सपने को पूरा करने के लिए काम करना है। नया भारत बनाने के लिए जल्द ही प्रयास शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितने कार्य हुए हैं, उन्हें अब तीव्र गति देने का वक्त है।, ताकि 2022 तक नए भारत की कल्पना को साकार किया जा सके।
डॉ. हर्षवर्धन ने मोदी सरकार-2 के 100 दिन के एजेंडे पर कहा कि इसमें हर क्षेत्र की प्राथमिकताएं शामिल हैं। लोगों को सस्ता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना बड़ी जिम्मेदारी है। इसे पूरा करने के लिए सभी संभव प्रयास होंगे।

Union Health&Family Welfare Minister,Dr.Harsh Vardhan,has written to the Chief Ministers of Delhi,Odisha,Telangana,&West Bengal urging them to join the Government of India’s flagship health protection scheme, Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (AB-PMJAY). (File pic) pic.twitter.com/WH0LICWTn7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 5, 2019