{"_id":"66a7721423a4cb93eb01b677","slug":"dpcc-now-congress-leaders-are-also-discussing-chai-pe-charcha-will-the-fate-of-the-party-change-in-delhi-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"DPCC: अब कांग्रेस नेता भी कर रहे 'चाय पर चर्चा', क्या दिल्ली में बदलेगी पार्टी की तकदीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DPCC: अब कांग्रेस नेता भी कर रहे 'चाय पर चर्चा', क्या दिल्ली में बदलेगी पार्टी की तकदीर
Mon, 29 Jul 2024 04:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:41 PM IST
सार
कांग्रेस नेता मुदित अग्रवाल ने चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में रविवार को चाय पर मुलाकात कार्यकम का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के प्रति अपना विचार रखा।
विज्ञापन
Delhi Congress
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'चाय पर चर्चा' कर पूरी चुनावी हवा बदल दी थी। अब कांग्रेस नेता ने दिल्ली में चाय पर चर्चा आयोजित करना शुरू कर दिया है। पार्टी नेता जगह-जगह पर लोगों से चाय के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी राय जानने की कोशिश कर रहे हैं। क्या इससे पार्टी की तकदीर बदलेगी?
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मुदित अग्रवाल ने चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में रविवार को चाय पर मुलाकात कार्यकम का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के प्रति अपना विचार रखा। चांदनी चौक के विकास के लिए भी कई सुझाव कांग्रेस नेता को दिए गए हैं, जिसे आने वाले समय में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, चांदनी चौक देश के उन चंद चुनाव क्षेत्रों में से एक है, जहां कांग्रेस को बड़ा जनसमर्थन मिलता है। कांग्रेस नेता जयप्रकाश अग्रवाल का परिवार यहां पर आजादी के समय से रहता आया है। जयप्रकाश अग्रवाल का बचपन यहीं बीता है और उन्होंने यहां से आठ बार चुनाव लड़ा है। उनके पिता ने भी यहां से आठ बार अपनी किस्मत आजमाई थी। अब आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुदित अग्रवाल यहां से अपनी किस्मत आजमा सकते हैं, इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
चाय पर मुलाकात कार्यक्रम के बारे में मुदित अग्रवाल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके लिए यह कोई नया कार्यक्रम नहीं है। लंबे समय से वे अपने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करने के लिए और उनकी समस्याओं को जानने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं। इन कार्यक्रमों में लोग उन्हें अपनी समस्याएं बताते हैं, जिनके निराकरण का प्रयास किया जाता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बार दिल्ली में कांग्रेस अच्छी लड़ाई लड़ेगी और जबरदस्त वापसी करेगी।