फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Double lungs transplant of Coronavirus infected patient in Heyderabd, first such case in the country

कोरोना संक्रमित मरीज का किया गया डबल लंग्स ट्रांसप्लांट, देश में ऐसा पहला मामला

Sat, 12 Sep 2020 10:22 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 12 Sep 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Double lungs transplant of Coronavirus infected patient in Heyderabd, first such case in the country
ऑपरेशन थियेटर में चिकित्सक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। वायरस से सबसे ज्यादा खतरा पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे मरीजों और बुजुर्गों को है। वहीं, देश में पहली बार कोरोना से जूझ रहे मरीज का डबल लंग्स (फेफड़ों) ट्रांसप्लांट किया गया। 

विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि 32 वर्षीय मरीज का लंग्स ट्रांसप्लांट तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अस्पताल में किया गया। रिजवान नाम के इस मरीज का इलाज करने वाले डॉ संदीप अट्टवार ने बताया कि वह सारकॉइडोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित था। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि मरीज के फेफड़ों में फाइब्रोसिस हो गया था, जिसके चलते उसके फेफड़े बुरी तरह खराब हो गए। इस दौरान वह कोरोना की चपेट में आ गया। अट्टवार ने बताया कि जब मरीज के फेफड़े खराब हुए तो, शरीर में ऑक्सीजन की मांग में वृद्धि हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 97570 नए मामले 

डॉक्टर ने बताया कि हमने रिजवान के लिए फेफड़ों की तलाश की। संयोग से उसके फेफड़ों से मेल खाने वाला एक मरीज कोलकाता में मिला, जिसे ब्रेनडेड घोषित किया जा चुका था। इसके बाद ऑपरेशन कर मरीज का डबल लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया। उन्होंने बताया कि रिजवान चंडीगढ़ का रहने वाला है। अभी उसकी स्थिति सामान्य है, जिसके बाद हमने उसे शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed