कोरोना संक्रमण के बीच अब डबल लॉकडाउन, घर से बाहर नहीं निकलने देगा ये झुलसाने वाला पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना का लॉकडाउन तो पहले से ही जारी है, अब इसमें एक दूसरा लॉकडाउन भी शामिल हो रहा है। यानी डबल लॉकडाउन। तेज गर्मी के चलते कई दिनों तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिनभर झुलसाने वाली धूप लोगों एक नए लॉकडाउन का अहसास करा देगी, हो सकता है कि इससे बचने के लिए लोग घर पर ही रहना पसंद करें। मौसम विभाग के अनुसार, मई के अंतिम सप्ताह में पारा ऊपर चढ़ेगा। मौजूदा स्थिति में पारा सामान्य से चार पांच डिग्री ज्यादा है।
खासतौर से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, तमिलनाडु और आंधप्रदेश आदि राज्यों में बहुत तेज गर्मी पड़ेगी। 25 मई से लेकर 31 मई तक पारा कम नहीं होगा। कई जगहों पर सूरज की प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगी। लोगों को लू के थपेड़े भी सहने होंगे। हालांकि दिल्ली में 28 मई के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज आंधी और बरसात की संभावना बताई गई है।
मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शनिवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट दिया था।राष्ट्रीय राजधानी में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है। इसी तरह दूसरे इलाकों में चार पांच दिन जोरदार गर्मी पड़ेगी। हरियाणा, दिल्ली, यूपी, तमिलनाडु और राजस्थान के अनेक जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार जा चुका है। ये स्थिति केवल इन्हीं राज्यों में ही नहीं है, बल्कि दूसरे कई प्रदेश भी गर्मी से त्रस्त हैं।
इनमें आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात और तेलंगाना आदि प्रदेश शामिल हैं। गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी उत्तरप्रदेश व तमिलनाडु के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में आ सकते हैं।दिल्ली के सफदरजंग में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग का कहना है कि यह तापमान सामान्य स्थिति से पांच डिग्री ज्यादा है।दिल्ली एनसीआर के बारे में आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव बताते हैं कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर चलने वाली पूर्वी हवाओं के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि यह राहत 28 मई के बाद ही सम्भव होगी।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खेल मंत्री किरेन रिजिजू से ट्वीट कर ज्योति के बारे में ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने ट्वीट किया कि इन कठिन समय के दौरान हम सभी नागरिकों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बिहार की एक युवा लड़की के साहस को देखने को मिला, जिसने अपने पिता के को गुरुग्राम से दरभंगा तक 1000 किलोमीटर साइकिल चलाकर लेकर गई है।
किरेन रिजिजू ने रविशंकर प्रसाद को आश्वासन दिया और कहा कि ज्योति कुमारी के परीक्षण के बाद साई के अधिकारी और साइक्लिंग फेडरेशन मुझे रिपोर्ट करेगा। यदि उसमें अंदर खेल को लेकर हुनर पाया जाता है, तो उसे नई दिल्ली में आईजीआई स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय साइक्लिंग अकादमी में प्रशिक्षु के रूप में चुना जाएगा।