फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DoPT: 39 IAS officers under scanner for alleged corruption

मोदी सरकार के रडार पर आए 39 आईएएस अधिकारी, खतरे में है नौकरी!

Tue, 27 Jun 2017 05:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 27 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
DoPT: 39 IAS officers under scanner for alleged corruption
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
केंद्र सरकार के रेडार पर कई बड़े अधिकारी आ चुके हैं, जिनपर वित्तीय अनियमितताओं के साथ ही भ्रष्टाचार के आरोप भी हैं। ऐसे 39 आईएएस अधिकारियों के साथ ही केंद्रीय सचिव सेवा के भी 29 अधिकारी रेडार पर हैं। कुल मिलाकर शीर्ष पदों पर तैनात ऐसे 68 अधिकारियों की छुट्टी हो सकती है, जो या तो काम नहीं कर पा रहे हैं, या उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायते हैं। 
विज्ञापन


आईएएस अधिकारियों के लिए नोडल एजेंसी के तौर पर काम करने वाले पर्सनल एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट(डीओपीटी) के पास ऐसे अधिकारियों की लिस्ट पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, इन अधिकारियों में से कुछ तो बेहद शीर्ष पदों पर बैठे हुए हैं। अब इनपर आरोपों की जांच की जाएगी, साथ ही उनके सर्विस रिकॉर्ड को भी खंगाला जाएगा। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार का ये कदम नियमित प्रक्रिया के तहत ही है। जिसमें सरकारी अधिकारियों की सेवाओं का दो बार रिव्यू किया जाता है। इसमें पहला रिव्यू सेवा से जुड़ने के 15 साल बाद किया जाता है, तो दूसरा रिव्यू 25 साल के बाद। इस समय जो अधिकारी काम के लायक नहीं रह गए होते हैं, उन्हें सेवा से हटा दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ऐसे ही 129 नॉन-परफॉर्मिंग अधिकारियों को पिछले साल चलता कर चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के करीब 67 हजार सरकारी कर्मचारी नॉन-परफॉर्मर साबित हुए हैं। इसमें से करीब पचीस हजार अधिकारी ग्रुप ए के हैं। 


खास बात ये है कि कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार से जुड़े ऐसे नियम को पास किया था, जिसमें किसी भी दोषी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ अधिकतम 6 माह के अंदर जांच की रिपोर्ट सौंपनी पड़ेगी। ऐसे में केंद्र सरकार के रेडार पर आए सभी 68अधिकारियों की छुट्टी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed