फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doordarshan's New Orange Logo Sparks Criticism, Ex-Boss Takes A Jibe

Doordarshan: दूरदर्शन के लोगो के नए रंग पर शुरू हुआ बवाल, पूर्व बॉस ने कहा- ये प्रसार भारती नहीं प्रचार भारती

Sat, 20 Apr 2024 06:48 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 20 Apr 2024 06:48 PM IST
सार

Doordarshan: दूरदर्शन के नए लोगो के नए रंग को लेकर हंगामा शुरू हो गया है। प्रसार भारती के पूर्व बॉस और तृणमूल कांग्रेस सांसद जवाहर सरकार ने इसकी आलोचना की है। 

विज्ञापन
Doordarshan's New Orange Logo Sparks Criticism, Ex-Boss Takes A Jibe
दूरदर्शन के लोगो का नया रंग - फोटो : एक्स @DDNewslive

विस्तार

दूरदर्शन के लोगो के नए रंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रसार भारती के पूर्व बॉस और तृणमूल कांग्रेस सांसद जवाहर सरकार ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले दूरदर्शन पर चैनल के लोगो का भगवाकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ है।
विज्ञापन


पूर्व बॉस ने की कड़ी आलोचना
दरअसल डीडी न्यूज ने हाल ही में एक्स पर एक नया प्रमोशनल वीडियो साझा करते हुए लोगो के नए रंग का खुलासा किया। इसके बाद से इसकी आलोचनाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे भगवा रंग कहकर सवाल पूछा है कि चुनाव से ठीक पहले यह कदम क्यों उठाया गया। प्रसार भारती के पूर्व सीईओ और तृणमूल कांग्रेस सांसद जवाहर सरकार ने एक्स पर लिखा है कि दूरदर्शन ने अपने लोगो को भगवा रंग में रंग दिया है। मैं इसे चिंता के साथ देखते हुए महसूस कर रहा हूं कि यह अब प्रसार भारती नहीं बल्कि प्रचार भारती हो गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जवाहर सरकार ने 2012 से 2016 तक दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की देखरेख करने वाली वैधानिक संस्था प्रसार भारती के सीईओ के रूप में कार्य किया था। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय प्रसारक ने अपनी ब्रांडिंग के लिए भगवा रंग चुना है और यह अनुचित है। उन्होंने इस कदम को आचार संहिता का उल्लंघन भी बताया। तृणमूल कांग्रेस सांसद ने अंदेशा जताया है कि यह रंग मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। 


 


प्रसार भारती के वर्तमान बॉस ने क्या कहा?
इस बीच प्रसार भारती के वर्तमान सीईओ गौरव द्विवेदी ने जवाहर सरकार के आरोपों का जवाब दिया है। उनका कहना है कि यह नारंगी रंग है कि और चैनल के ग्राफिक्स को आकर्षक बनाने के लिए इस रंग का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ लोगो ही नहीं बल्कि चैनल ने नई लाइटिंग और उपकरणों सहित अपने लुक और फील को भी अपग्रेड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed