Doordarshan: दूरदर्शन के लोगो के नए रंग पर शुरू हुआ बवाल, पूर्व बॉस ने कहा- ये प्रसार भारती नहीं प्रचार भारती
Doordarshan: दूरदर्शन के नए लोगो के नए रंग को लेकर हंगामा शुरू हो गया है। प्रसार भारती के पूर्व बॉस और तृणमूल कांग्रेस सांसद जवाहर सरकार ने इसकी आलोचना की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व बॉस ने की कड़ी आलोचना
दरअसल डीडी न्यूज ने हाल ही में एक्स पर एक नया प्रमोशनल वीडियो साझा करते हुए लोगो के नए रंग का खुलासा किया। इसके बाद से इसकी आलोचनाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे भगवा रंग कहकर सवाल पूछा है कि चुनाव से ठीक पहले यह कदम क्यों उठाया गया। प्रसार भारती के पूर्व सीईओ और तृणमूल कांग्रेस सांसद जवाहर सरकार ने एक्स पर लिखा है कि दूरदर्शन ने अपने लोगो को भगवा रंग में रंग दिया है। मैं इसे चिंता के साथ देखते हुए महसूस कर रहा हूं कि यह अब प्रसार भारती नहीं बल्कि प्रचार भारती हो गया है।
National broadcaster Doordarshan colours its historic flagship logo in saffron!
— Jawhar Sircar (@jawharsircar) April 18, 2024
As its ex-CEO, I have been watching its saffronisation with alarm and feel —
it’s not Prasar Bharati any more
— it’s Prachar Bharati! https://t.co/a2r6zBLc3C
बता दें कि जवाहर सरकार ने 2012 से 2016 तक दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की देखरेख करने वाली वैधानिक संस्था प्रसार भारती के सीईओ के रूप में कार्य किया था। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय प्रसारक ने अपनी ब्रांडिंग के लिए भगवा रंग चुना है और यह अनुचित है। उन्होंने इस कदम को आचार संहिता का उल्लंघन भी बताया। तृणमूल कांग्रेस सांसद ने अंदेशा जताया है कि यह रंग मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है।
As ex CEO of Prasar Bharati it hurts to see the saffronisation of Doordarshan’s logo
— Jawhar Sircar (@jawharsircar) April 20, 2024
— just before elections!
It will influence voters, by overlaying the colour one religion and Sangh parivar colour with a ‘neutral’ Public Broadcaster and a biassed Govt/Regime! pic.twitter.com/g7m0PH9nMf
प्रसार भारती के वर्तमान बॉस ने क्या कहा?
इस बीच प्रसार भारती के वर्तमान सीईओ गौरव द्विवेदी ने जवाहर सरकार के आरोपों का जवाब दिया है। उनका कहना है कि यह नारंगी रंग है कि और चैनल के ग्राफिक्स को आकर्षक बनाने के लिए इस रंग का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ लोगो ही नहीं बल्कि चैनल ने नई लाइटिंग और उपकरणों सहित अपने लुक और फील को भी अपग्रेड किया है।