{"_id":"5ce85a7cbdec220715069142","slug":"donald-trump-wishes-to-narendra-modi-g-20-meeting-ahead","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय भाग्यशाली हैं कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जी-20 में होगी मुलाकात : ट्रंप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय भाग्यशाली हैं कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जी-20 में होगी मुलाकात : ट्रंप
Sat, 25 May 2019 10:10 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 25 May 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके बधाई दी है। डोनाल्ट ट्रंप ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, भारतीय भाग्यशाली हैं कि उनके पास नरेंद्र मोदी जैसा नेता है।
विज्ञापन
ट्रंप ने लिखा अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात हुई। बड़ी राजनीतिक जीत पर मैंने उन्हें बधाई दी। वह भारतीयों के लिए एक महान आदमी और महान नेता हैं। भारतीय लोग भाग्यशाली हैं कि उनके पास नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन
Just spoke to Prime Minister @NarendraModi where I congratulated him on his big political victory. He is a great man and leader for the people of India - they are lucky to have him!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 24, 2019
विज्ञापन
फोन पर रट्रंप ने भारत से आर्थिक और सामरिक रिश्ते को नई ऊंचाई पर ले जाने की उम्मीद भी जताई। दोनों नेताओं ने जून में होने वाले जी-20 समिट में मुलाकात कर भारत और अमेरिका के संबंधों को लगातार मजबूती प्रदान करने के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई।
यह सम्मेलन 28 -29 जून को जापान के ओसाका में होने जा रहा है। व्हाइट हाउस के अनुसार, 'राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में अमेरिका और भारत के बीच पिछले दो सालों में प्राप्त उपलब्धियों के आधार पर बनी रणनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।'