{"_id":"57f7bd6e4f1c1b6d5326f615","slug":"donald-trump-will-address-american-hindus-on-october-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अक्तूबर को हिंदू-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे ट्रंप ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
15 अक्तूबर को हिंदू-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे ट्रंप
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप 15 अक्तूबर को न्यूजर्सी में हिंदू-अमेरिकियों की रैली को संबोधित करेंगे और कश्मीरी पंडितों के फायदे के लिए इस मंच का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन (आरएचसी) के संस्थापक शलभ कुमार ने शुक्रवार को दावा किया कि यह अपने तरह का पहला इवेंट होगा, जहां ट्रंप का सिर्फ एक विशिष्ट जातीय समुदाय को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
शलभ ने कहा, ‘विभिन्न देशों में आतंकी पीड़ितों की सहायता के लिए यह एक चैरिटी कॉन्सर्ट आयोजन है। इस कॉन्सर्ट से भारत में कश्मीरी पंडितों को लाभ मिलने जा रहा है।’ शलभ रिपब्लिकन पार्टी के भारतीय अमेरिकी सलाहकार समिति के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन