फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump Victory PM Narendra Modi Phone Call Updates great conversation with my friend

US: पीएम मोदी ने ट्रंप को किया फोन; निर्वाचित राष्ट्रपति बोले- पूरी दुनिया आपसे प्यार करती है, आप शानदार इंसान

Wed, 06 Nov 2024 10:41 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 06 Nov 2024 10:41 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता ने राष्ट्रपति चुनाव में जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट का बहुमत हासिल कर लिया है। ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हरा दिया है।

विज्ञापन
Donald Trump Victory PM Narendra Modi Phone Call Updates great conversation with my friend
पीएम नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप को फोन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने अपने मित्र ट्रंप को शानदार जीत पर बधाई दी। मैं प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पूरी दुनिया उनसे प्यार करती है, भारत एक शानदार देश है और वह एक शानदार इंसान हैं। वह उन्हें और भारत को सच्चा दोस्त मानते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री विश्व के उन पहले नेताओं में से एक हैं जिनसे उन्होंने जीत के बाद बात की है।

Donald Trump Victory PM Narendra Modi Phone Call Updates great conversation with my friend
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने की फोन पर बात - फोटो : अमर उजाला
चुनावी नतीजे आने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर किया था पोस्ट
इससे पहले दोपहर में पीएम मोदी ने एक्स पर एक और पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था कि मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आपके अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं के मद्देनजर मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए सिरे से आगे बढ़ाने की आशा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि आइए एक साथ मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed