फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Donald Trump India Visit Live: डोनाल्ड ट्रंप दो दिन की भारत यात्रा के बाद वापस अमेरिका के लिए रवाना

Tue, 25 Feb 2020 10:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 25 Feb 2020 10:27 PM IST
खास बातें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा का मंगलवार को दूसरा दिन है। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। हैदराबाद हाउस में मोदी-ट्रंप के बीच द्वीपक्षीय वार्ता हुई। साझा बयान जारी करते हुए दोनों नेताओं ने बताया कि उन्होंने रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं वह आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स

विज्ञापन
Donald Trump India Visit Live Updates News In Hindi pm modi, rajghat, rashtrapati bhavan
Donald Trump, Narendra Modi - फोटो : Ravi Batra

लाइव अपडेट

10:18 PM, 25-Feb-2020

ट्रंप अमेरिका के लिए रवाना

डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप दो दिन की भारत यात्रा के बाद वापस अमेरिका के लिए रवाना हुए। 
 
09:02 PM, 25-Feb-2020

डिनर कार्यक्रम में गणमान्य हस्तियां

डिनर कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, स्पीकर ओम बिरला सहित कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद। 
 
विज्ञापन
08:37 PM, 25-Feb-2020
राष्ट्रपति भवन में ट्रंप के लिए है ये खास मेन्यू  
 
 
08:19 PM, 25-Feb-2020

ट्रंप बोले- भारत आकर सीखने का अनुभव लिया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं ट्रंप ने कहा कि पिछले दो दिन में बहुत लाभप्रद काम हुआ है, हम अहम व्यापार और सैन्य समझौतों पर काम कर रहे हैं। भारत आकर सीखने का अद्भुत अनुभव प्राप्त किया।
 


 
07:56 PM, 25-Feb-2020

राष्ट्रपति भवन पहुंचे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पत्नी सविता कोविंद ने स्वागत किया। राष्ट्रपति द्वारा ट्रंप को डिनर पार्टी दी जा रही है। जेरेड कुशनर और इवांका ट्रंप भी हैं मौजूद। 
 
 

 
05:36 PM, 25-Feb-2020

ट्रंप की प्रेस कांफ्रेंस

  • हमने धार्मिक स्वतंत्रता पर बात की। धार्मिक आजादी पर भारत सही काम कर रहा है। भारत में सभी धर्मों का सम्मान।
  • सीएए का मामला भारत पर छोड़ता हूं, उम्मीद है कि वह अपने लोगों के लिए सही कदम उठाएगा। 
  • पीएम मोदी से दिल्ली हिंसा पर बात नहीं हुई। 
  • भारत के प्रधानमंत्री से मजबूत रिश्ते, मोदी एक शानदार नेता हैं। 
  • भारत में मेरा जैसा स्वागत किया गया, वैसा किसी का नहीं किया गया होगा।
  • हमारे राजदूत ने कहा उन्होंने ऐसा स्वागत कभी नहीं देखा। 
  • पाक प्रधानमंत्री इमरान खान से मेरे अच्छे संबंध हैं, भारत इस दिशा में अच्छा काम कर रहा है। जो कुछ भी हमें करना होगा करेंगे। आतंकवाद के मुद्दे पर हमने विस्तार से बात की। पीएम मोदी धार्मिक शख्स हैं, शांत हैं, लेकिन मजबूत व्यक्तित्व वाले हैं, आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। 
  • भारत में बहुत ज्यादा आयात शुल्क लगता है, मैंने इस पर बात की है। हार्ले डेविडसन पर बहुत टैरिफ लगता है। ऐसा नहीं चल पाएगा।
  • अमेरिकी चुनाव में रूस की दखलअंदाजी की मुझे कोई जानकारी नहीं। 
  • आईएसआईएस को हमारी सरकार को खत्म किया। 
  • मैंने सिर्फ कहा था कि कश्मीर भारत-पाकिस्तान के बीच बड़ी समस्या है, लेकिन दोनों इस समस्या को सुलझा सकते हैं।
  • मैं आपके देश की सराहना करता हूं, पीएम की सराहना करता हूं, ये कूटनीति की दोस्ती है। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन
03:40 PM, 25-Feb-2020
डोनाल्ड ट्रंप ने की भारतीय कारोबारियों से मुलाकात। कई सीईओ से मुलाकात कर रहे हैं ट्रंप। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद। ट्रंप ने कहा- भारत में अपने स्वागत से अभिभूत मैं हूं।  
 
 
01:42 PM, 25-Feb-2020

उदारता और आदरता से विस्मित हैं: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मेलानिया और मैं भारत की महिमा और भारतीय लोगों की असाधारण उदारता और आदरता से विस्मित हैं। हम आपके गृह राज्य के (पीएम मोदी के) नागरिकों द्वारा किए गए शानदार स्वागत को हमेशा याद रखेंगे। दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने को सहमत हैं। हमने आज अपाचे और एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर सहित दुनिया में बेहतरीन- उन्नत अमेरिकी सैन्य उपकरणों के यूएस डॉलर 3 बिलियन से अधिक की खरीद के लिए भारत के साथ समझौतों के साथ अपने रक्षा सहयोग का विस्तार किया। ये हमारी संयुक्त रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएंगे।'
 
 
01:39 PM, 25-Feb-2020

अमेरिका तेल और गैस के लिए बना अहम स्रोत: पीएम मोदी

यह संबंध, 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण पार्टनरशिप्स में है और इसलिए आज राष्ट्रपति ट्रंप और मैंने हमारे सम्बंधों को कॉम्प्रिहेन्सिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया है। आतंक के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराने के लिए आज हमने अपने प्रयासों को और बढ़ाने का निश्चय किया है। आज हमारे बीच ड्रग तस्करी, नार्को-आतंकवाद और संगठितत अपराध जैसी गंभीर समस्याओं के बारे में एक नए मेकैनिज्म पर भी सहमति हुई है। कुछ ही समय पहले स्थापित हमारी स्ट्रैटेजिक एनर्जी पार्टनरशिप सुदृढ़ होती जा रही है। और इस क्षेत्र में आपसी निवेश बढ़ा है। तेल और गैस के लिए अमेरिका भारत का एक बहुत महत्वपूर्ण स्त्रोत बन गया है। हम एक बड़ी ट्रेड डील के लिए बात करेंगे।
01:25 PM, 25-Feb-2020

भारत और अमेरिका जारी कर रहे हैं साझा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त बयान जारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में एक बार फिर हार्दिक स्वागत है। मुझे विशेष खुशी है की इस यात्रा पर वो अपने परिवार के साथ आए हैं। पिछले आठ महीनों में राष्ट्रपति ट्रंप और मेरे बीच ये पांचवी मुलाकात है। मोटेरा में राष्ट्रपति ट्रंप का कार्यक्रम हमेशा याद रखा जाएगा। यह स्पष्ट हुआ कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध केवल दो सरकारों के बीच नहीं बल्कि लोगों पर आधारित हैं। आज हमारी चर्चा में डिफेंस, टेक्नॉलजी, ट्रेड रिलेशन और पीपल टू पीपल रिलेशन पर बात हुई। हमारे बीच रक्षा सहयोग महत्वपूर्ण है। हमारे डिफेंस मैन्युफैक्चरर एक दूसरे की सप्लाइ चेन का हिस्सा बन रहे हैं।
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed