फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald trump may took part in PM modi programme howdy modi which will be jolt for Imran khan

'हाउडी मोदी' में शिरकत करेंगे ट्रंप, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि, इमरान को लगेगा दोहरा झटका

Sun, 15 Sep 2019 09:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 15 Sep 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
Donald trump may took part in PM modi programme howdy modi which will be jolt for Imran khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कई अतंरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर राग अलापने के बाद भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने पक्ष में कोई दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बावजूद भी वह अपने इस मुद्दे को किसी भी हाल में छोड़ने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि खान अपने अमेरिकी दौरे के दौरान कश्मीर मुद्दे को फिर से उठाने के सपने देख रहे हैं। लेकिन उनकी आकांक्षा के विपरीत उन्हें यहां दोहरा झटका लगने वाला है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


दरअसल, सितंबर के आखिर में इमरान खान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बैठक करके और संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान भारत के आंतरिक मसले (कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म करना) को रखने की फिराक में हैं, लेकिन उसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों की धाक इस तरह की होगी कि इमरान के झूठ की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान कश्मीर मुद्दे पर बौखलाए हुए हैं और वह कई बार उनकी बौखालहट सामने आती रहती है। अपने अमेरिकी यात्रा के दौरान इमरान दो बार ट्रंप से मिलने वाले हैं। वहीं ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसकी पुष्टि व्हाइट हाउस ने कर दी है। बता दें कि 22 सितंबर को ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाले हैं। यह काफी बड़ा कार्यक्रम है, जिसमें 50 हजार से ज्यादा दर्शक शामिल होंगे। 'हाउडी मोदी' नाम के इस कार्यक्रम में ट्रंप भी हिस्सा लेंगे।
 



ठीक उसी तरह जैसे कि 2015 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। उस समय मोदी ने वेम्बले स्टेडियम में भारतीय लोगों को संबोधित किया था। ट्रंप के इस कार्यक्रम में शिरकत करने को अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है।


 

पिछले दिनों भारत और अमेरिका के द्वीपक्षीय रिश्तों में कुछ खटास आई थी जिसे भुलाकर एक व्यापार समझौता किया जाएगा। मोदी और इमरान एक ही दिन 21 सितंबर को अमेरिका पहुंचेंगे और 27 सितंबबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भाषण दे सकते हैं। यूएन एसेंबली के कार्यक्रम से इतर प्रधानमंत्री दुनियाभर के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। 

यह पाकिस्तान के लिए झटका होगा क्योंकि उसकी विश्व स्तर पर भारत की छवि खराब करने की कोशिशें असफल होती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी अपने समकक्षों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। जिसके लिए जयशंकर फिनलैंड दौरे से सीधे अमेरिका पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed