फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald trump India Visit, America to make a three billion dollar defense agreement with India

ट्रंप की भारत यात्रा का दूसरा दिन, आज तीन अरब डॉलर का रक्षा समझौता करेगा अमेरिका

Tue, 25 Feb 2020 04:57 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 25 Feb 2020 04:57 AM IST
सार

भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मोटेरा स्टेडियम से तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौते का एलान किया। दोनों देशों में यह समझौता आज यानी मंगलवार को होगा।

विज्ञापन
Donald trump India Visit, America to make a three billion dollar defense agreement with India
डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मोटेरा स्टेडियम से तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौते का एलान किया। दोनों देशों में यह समझौता आज यानी मंगलवार को होगा। ट्रंप ने कहा, हम सबसे अच्छे हेलिकॉप्टर, लड़ाकू विमान, रॉकेट, जहाज, ड्रोन और खतरनाक हथियार बनाते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, तीन अरब डॉलर से ज्यादा मूल्य के सैन्य हेलीकॉप्टरों समेत रक्षा उपकरण हम भारतीय सेना को देंगे। मैं मानता हूं कि अमेरिका को भारत का सबसे बड़ा रक्षा भागीदार होना चाहिए। एशिया प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित रखना है। हम दोनों देश एकसाथ भारतीय-प्रशांत क्षेत्र में संप्रभुता को बनाए रखने का काम करेंगे। 

विज्ञापन

60 हेलिकॉप्टर की भी खरीद भी शामिल

माना जा रहा है कि मंगलवार को होने वाली इस रक्षा डील के केंद्र में एमएच-60 बहुआयामी भूमिका वाले हेलिकॉप्टर भी होंगे, जो भारतीय नौसेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर खरीदे जाएंगे। समझौते में अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन से 24 एमएच-60आर सीहॉक समुद्री हेलिकॉप्टरों की खरीद शामिल है। ये हेलिकॉप्टर समुद्रों में पनडुब्बियों का पता लगाकर उन्हें तबाह करने में सक्षम माने जाते हैं।

अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने में भारत की मदद करेंगे

ट्रंप ने कहा, भारत और अमेरिका अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। भारत ने चंद्रयान मिशन लॉन्च किया था। इस पर आगे भी काम हो रहा है। अमेरिका इसमें सहयोग करना चाहता है। भारत के पहले अंतरिक्ष मानव मिशन में भी हम सहयोग के लिए तैयार हैं। भारत बहुत आगे आया है। यह नहीं कहा जा सकता कि भारत कितना और आगे जाएगा। दूसरे देश जो सोच भी नहीं सकते, भारत का भविष्य उसे वहां तक आगे ले जाएगा।

कारोबारी रिश्ते बढ़ाने पर होगी चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मोदी और मैं कारोबारी रिश्ते बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। मुझे उम्मीद है कि हम अच्छे समझौते को आकार दे सकते हैं। हालांकि, वे बहुत सख्त वार्ताकार हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार 40 फीसदी बढ़ा है। भारत अमेरिका के लिए सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है। भारत की तरक्की दुनिया के लिए भी फायदेमंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed