फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald trump asks syria president al sharaa at white house how many wives you have

US: 'तुम्हारी कितनी बीवियां हैं?' जब व्हाइट हाउस में ट्रंप ने सीरिया के राष्ट्रपति से पूछा चौंकाने वाला सवाल

Thu, 13 Nov 2025 10:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 13 Nov 2025 10:03 AM IST
सार

व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं के बीच हुई यह मुलाकात इस साल हुई दूसरी मुलाकात है। इससे पहले मई 2025 में सऊदी अरब में दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई थी। वहीं किसी भी सीरियाई राष्ट्रपति का यह पहला अमेरिकी दौरा है।

विज्ञापन
Donald trump asks syria president al sharaa at white house how many wives you have
डोनाल्ड ट्रंप के साथ सीरियाई राष्ट्रपति - फोटो : ट्रुथ सोशल/डोनाल्ड ट्रंप

विस्तार

एक अभूतपूर्व कूटनीतिक घटना के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा का स्वागत किया। अहमद अल शरा को एक समय अमेरिका ने आंतकी घोषित किया था और उन पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा था। अब उन्हीं अहमद अल शरा के नाम को न सिर्फ अमेरिका ने आतंकी सूची से हटाया बल्कि व्हाइट हाउस में बतौर आधिकारिक मेहमान उनका स्वागत भी किया। कुछ साल पहले तक इस बात की कल्पना भी मुश्किल थी। 
विज्ञापन


ट्रंप ने अहमद अल शरा को परफ्यूम गिफ्ट किया
व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी खूब चर्चा हुई। दरअसल ट्रंप ने सीरियाई राष्ट्रपति को एक परफ्यूम गिफ्ट किया। इस दौरान ट्रंप ने बाकायदा परफ्यूम खोलकर उसे सीरियाई राष्ट्रपति को लगाया। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि यह बेहतरीन परफ्यूम है। एक तुम्हारे लिए हैं और दूसरा तुम्हारी पत्नी के लिए। इसके बाद ट्रंप ने सीरियाई राष्ट्रपति से मजाकिया अंदाज में पूछा कि आपकी कितनी बीवियां हैं? इस पर सीरियाई राष्ट्रपति ने हंसते हुए एक बताया। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। 
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- H-1B Visa: 'अमेरिका आओ, हमें प्रशिक्षित करो और घर जाओ', एच-1बी वीजा के लिए ट्रंप प्रशासन के नई रणनीति; पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरिया में सैन्य अड्डा बना सकता है अमेरिका
व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं के बीच हुई यह मुलाकात इस साल हुई दूसरी मुलाकात है। इससे पहले मई 2025 में सऊदी अरब में दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई थी। वहीं किसी भी सीरियाई राष्ट्रपति का यह पहला अमेरिकी दौरा है। अल शरा पिछले साल दिसंबर में तख्तापलट कर सीरिया के राष्ट्रपति पद पर काबिज हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका सीरिया में सैन्य अड्डा बनाने की योजना बना रहा है। सीरियाई राष्ट्रपति के अमेरिका दौरे पर कथित तौर पर इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। यह प्रस्तावित अड्डा दमिश्क में बन सकता है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed