पेटा ने जन्माष्टमी पर लोगों से की अपील- गाय को खुश रखने के लिए दूध का न करें इस्तेमाल
पशुओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली संस्था पेटा (पीपुल्स फॉर दि एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनीमल) ने जन्माष्टमी पर लोगों से अपील करते हुए गाय का दूध न इस्तेमाल करने की अपील की है। पेटा ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'गायों को खुश रखने के लिए शाकाहारी घी और अन्य गैर डेयरी उत्पादों का उपयोग करके जनमाष्टमी का जश्न मनाएं।' पेटा के इस ट्वीट पर भारतीय भड़क गए हैं। लोगों ने संस्था को जमकर खरी खोटी सुनाई है। लोगों ने कहा कि पेटा हमें शिक्षा न दे, हम जानते हैं कि हमें अपना त्योहार कैसे मनाना है।
Celebrate the joyous occasion of #Janmashtami by using vegan ghee and other non-dairy products to keep cows happy too! https://t.co/UicIxiJ9RO pic.twitter.com/EuBm0fZhFa
— PETA India 🐾❤️ (@PetaIndia) September 1, 2018विज्ञापन
पेटा के इस ट्वीट पर अजय शुक्ला ने लिखा है, 'बकरीद पर छुट्टी मनाने के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दूध, दही, मक्खन पर ज्ञान बांटने आ गए पेटा वाले। इतना पाखंड लाते कहां से हो तुम लोग। कभी दोहन और शोषण का अंतर भी पढ़ कर देखो।'
प्रिथु कुमार त्यागी ने कहा, 'यह संदेश (हिन्दू किसान होने के नाते) मुझे चोट पहुंचाने वाला है। यह मेरी धार्मिक भावनाओं पर प्रहार है, मुझे आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाता है। साथ ही गाय को अनुपयोगी बना कर केवल मात्र कत्लखानों के भरोसे छोड़ देने की कुचेष्टा है। पेटा के खिलाफ समुचित कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये।'
समीर दुबे ने लिखा है, ' कहां कंबल ओढ़ के सो रहे थे जब बकरीद पर करोड़ों बकरों का कत्लेआम किया जा रहा था? सिर्फ हिंदुओं की ही भावनाओं से खेलना होता है तुमको।'