फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Don't Call Off Marriages Over Trivial Issues says Goa Governor To Students

डिग्री लेने से पहले राज्यपाल ने छात्रों को दिलाई ये पांच अनोखी शपथ, शादी नहीं तोड़ेंगे

Sun, 08 Jul 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Updated Sun, 08 Jul 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Don't Call Off Marriages Over Trivial Issues says Goa Governor To Students

गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने गोवा विश्वविद्यालय में प्री वेडिंग (शादी से पहले) काउंसिलिंग सेंटर खोलने की बात कही है। राज्यपाल सिन्हा ने शनिवार को छात्रों से इस बात की शपथ लेने को कहा कि वे लोग भविष्य में छोटी-छोटी बातों या मुद्दे को लेकर अपनी शादी नहीं तोड़ेंगे।

विज्ञापन


 सिन्हा गोवा विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में बोल रहीं थीं। उन्होंने ने कहा, ‘गोवा विश्वविद्यालय में युवाओं के लिए शादी से पहले सलाह के लिए केंद्र खोले जाने की जरूरत है। युवाओं को यह जानना चाहिए कि परिवार किस तरह से चलाया जाता है।’
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा, ‘यदि उनके पास शादी से संबंधित कोई सवाल हैं तो उन्हें उन सवालों का जवाब (सलाह केंद्र में) मिलना चाहिए। इससे उन्हें सफल वैवाहिक जीवन जीने में मदद मिलेगी।’ राज्यपाल राज्य में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति भी हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता को वृद्धाश्रम नहीं भेजने की शपथ
राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में छात्रों से हाथ उठाकर पांच शपथ लेने को कहा। इसमें अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम नहीं भेजना, छोटी-छोटी बातों पर शादी नहीं तोड़ना, महिला के खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ना, अपने आसपास स्वच्छता रखना और किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित और मादक पदार्थ नहीं लेने की बात शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed