{"_id":"60df86e68ebc3e737521327d","slug":"dominica-pm-said-our-government-is-not-involved-in-choksi-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकार: डोमिनिका पीएम ने कहा- चोकसी के अपहरण में हमारी सरकार का हाथ नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इनकार: डोमिनिका पीएम ने कहा- चोकसी के अपहरण में हमारी सरकार का हाथ नहीं
Sat, 03 Jul 2021 03:06 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Jul 2021 03:06 AM IST
सार
स्केरिट ने कहा कि डोमिनिका और एंटीगुआ की सरकार के भारत के साथ सांठगांठ की खबरें पूरी तरह बकवास है। यह बेतुकी बात है और हम इसका खंडन करते हैं।
विज्ञापन
मेहुल चोकसी
- फोटो : Dominica NewsOnline
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट ने 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में वांछित भगोडे़ हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के कथित अपहरण में अपनी सरकार का हाथ होने से सिरे से इनकार करते हुए कहा, ऐसी खबरें पूरी तरह बकवास हैं।
विज्ञापन
डोमिनिका न्यूज ऑनलाइन की खबर के अनुसार, स्केरिट ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम ‘एन्नो पैले’ (चलो बात करते हैं) में कहा, सरकार चोकसी के संबंध में अदालत को उसकी कार्यवाही पूरी करने देगी और साथ ही भरोसा दिया कि चोकसी के अधिकारों और कर्तव्यों का सम्मान किया जाएगा। स्केरिट ने पड़ोसी देश एंटीगुआ एवं बारबुडा से चोकसी के अपहरण को लेकर भारत और डोमिनिका सरकार के बीच सांठगांठ से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
स्केरिट ने कहा, डोमिनिका और एंटीगुआ की सरकार के भारत के साथ सांठगांठ की खबरें पूरी तरह बकवास है। हम खुद को इस तरह के कृत्यों, ऐसी गतिविधियों में कभी शामिल नहीं करते, बिल्कुल भी नहीं। यह बेतुकी बात है और हम इसका खंडन करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, क्या यह एक स्थानीय नागरिक के लिए उचित होगा, जो डोमिनिका में किसी की हत्या करे और दूसरे देश भाग जाए। उसे पकड़ने और आरोपों का सामना करने के लिए डोमिनिका वापस भेजने की बजाय उसे आजाद घूमने की अनुमति दी जाए।
चोकसी भारत से भागने के बाद 2018 से बतौर नागरिक एंटीगुआ एवं बारबुडा में रह रहा था। चोकसी को 23 मई को एंटीगुआ एवं बारबुडा से कथित तौर पर अपहरण कर डोमिनिका ले जाया गया था।
पैसे के आधार पर आरोपियों से अलग-अलग बर्ताव नहीं
डोमिनिका पीएम ने चौकसी पर आरोपों के संबंध में अमेरिका द्वारा वांछित डोमिनिका के एक नागरिक का हवाला दिया, जिसकी प्रत्यर्पण की कार्यवाही अदालतों में चल रही है।
स्केरिट ने कहा, देश इस आधार पर लोगों के साथ अलग-अलग बर्ताव नहीं कर सकता कि उनके पास कितना पैसा है। हम चोकसी के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन एक युवा लड़का ग्रैंड बे भी है।
अमेरिकी सरकार ने सेंट थॉमस में अपराध को अंजाम देने के आरोपों में उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है और हम उसे पकड़ने के लिए बाध्य हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और प्रत्यर्पण सुनवाई होने तक उसे जेल में हिरासत में रखा गया है।