फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Domestic violence cases increased due to lockdown in india

Coronavirus lockdown: लॉकडाउन के कारण बढ़े घरेलू हिंसा के मामले

Wed, 01 Apr 2020 06:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 01 Apr 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
Domestic violence cases increased due to lockdown in india
domestic violence

सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा क्या की, उसका दूसरा ही असर सामने आने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान घरेलू हिंसा के मामले बढ़ गए हैं। घरों में बंद पति अपना गुस्सा पत्नियों पर उतारने लगे हैं और पत्नियों के सामने उनसे बचाव का कोई रास्ता नहीं है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग को 23 मार्च से 30 मार्च तक घरेलू हिंसा की 58 शिकायतें मिली हैं। आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि ज्यादातर शिकायतें उत्तर भारत खासकर पंजाब से मिली हैं। उन्होंने कहा कि पुरुष घरों में बैठे-बैठे परेशान हो गए हैं और अपना सारा गुस्सा महिलाओं पर निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सारी शिकायतें ईमेल से प्राप्त हुई हैं। वास्तविक आंकड़ों का पता तब चलेगा जब समाज की निचले तबके की महिलाओं की शिकायतें डाक से मिलेंगी, जो कि बंदी के कारण अभी नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन


आयोग के अनुसार सीकर राजस्थान के एक पिता की ओर से शिकायत मिली है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की मदद करने की गुहार लगाई है। पिता ने कहा कि उनकी बेटी की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। नाम न बताने की शर्त पर बुजुर्ग ने कहा कि उनका दामाद शिक्षक है और जब से लॉकडाउन हुआ है, तब से उनकी बेटी को खाना नहीं दिया गया है। रेखा शर्मा ने कहा कि घरेलू हिंसा की शिकार अधिकांश महिलाएं ईमेल से शिकायत भेजना नहीं जानतीं, इसलिए डाक से शिकायतें मिलने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पता होता तो सुरक्षित स्थानों पर चली जातीं

राज्य आयोगों के पास भी ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। हिंसा की शिकार ज्यादातर महिलाओं का कहना है कि यदि उन्हें लॉकडाउन का पहले पता होता तो वह सुरक्षित स्थानों पर चली जातीं। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में 24 मार्च की मध्य रात्रि से तीन हफ्ते का लॉकडाउन है। करीब 130 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed