फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Domestic LPG cylinder prices slashed by 10 rupees per cylinder

बड़ी राहत: घरेलू एलपीजी की कीमत में कमी, 10 रुपये प्रति सिलिंडर घटे दाम

Wed, 31 Mar 2021 07:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 31 Mar 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Domestic LPG cylinder prices slashed by 10 rupees per cylinder
सांकेतिक तस्वीर

आम आदमी के लिए अच्छी खबर है। घरेलू सिलिंडर की कीमत में कमी की गई है। नए वित्त वर्ष के पहले दिन से ही आम आदमी को राहत मिलने जा रही है। इंडियन ऑयल लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 10 रुपये प्रति सिलिंडर की कमी की गई है। नई कीमतें एक अप्रैल 2021 से प्रभावी होंगी।

विज्ञापन


अभी तक नई दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 819 रुपये, कोलकाता में 845.50 रुपये, मुंबई में 819 रुपये और चेन्नई में 835 रुपये में मिलता है। बता दें कि कटौती के बाद एक अप्रैल से दिल्ली में एक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 809 रुपये, कोलकाता में 835.50 रुपये, मुंबई में 809 रुपये और चेन्नई में 825 रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन

 


 

फरवरी में तीन बार बढ़े थे एलपीजी सिलिंडर के दाम

उल्लेखनीय है कि फरवरी 2021 में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई थी। चार फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाए गए थे, इसके बाद 14 फरवरी को 50 रुपये और 25 फरवरी को एक बार फिर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। 





बीते दिसंबर के बाद से घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है और कुल मिलाकर देखें तो अभी तक एक सिलिंडर के दाम में 150 रुपये से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। जनवरी में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कई तेजी या कमी नहीं आई थी। 

वहीं, दिसंबर 2020 में एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में दो बार इजाफा किया गया था। एक दिसंबर को घरेलू एलपीजी की कीमत 594 रुपये से बढ़ाकर 644 रुपये की गई थी। वहीं, इसके बाद 15 दिसंबर को एक सिलिंडर की कीमत बढ़ाकर 694 रुपये कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed