फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dombivli Boiler Blast Thane Crime Branch arrested main accused Malay Pradeep Mehta

Dombivli Boiler Blast: ठाणे क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी मलय प्रदीप मेहता को किया गिरफ्तार, अब तक 11 की मौत

Sat, 25 May 2024 08:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 25 May 2024 08:38 AM IST
सार

ठाणे पुलिस ने मुख्य आरोपी मलय मेहता की मां मालती मेहता को भी नासिक से हिरासत में लिया है। बॉयलर फटने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 लोग घायल हैं। 

विज्ञापन
Dombivli Boiler Blast Thane Crime Branch arrested main accused Malay Pradeep Mehta
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

डोंबिवली में हुए बॉयलर ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक और मुख्य आरोपी मलय प्रदीप मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की है। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मलय मेहता की मां मालती मेहता को भी ठाणे पुलिस ने नासिक से हिरासत में लिया है। बता दें, बॉयलर फटने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 लोग घायल हैं। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस ने एक दिन पहले मालिकों और निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर में मलय प्रदीप मेहता, मालती प्रदीप मेहता और अन्य निदेशकों, प्रबंधन कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम हैं, जो फैक्ट्री की देखरेख कर रहे थे।

विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार, अधिकारियों ने रसायनों के मिश्रण और भंडारण में सावधानी नहीं बरती, वह भी यह जानते हुए कि छोटी सी चूक से विस्फोट हो सकता है। विस्फोट के लगभग 12 घंटे बाद, ठाणे जिले में मानपाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 1.50 बजे एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार दोपहर 1.40 बजे अमुदान कैमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ था। अब तक घटनास्थल से 1ा शव बरामद किए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की है। उन्होंने डोंबिवली बॉयलर विस्फोट मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। 

विपक्ष ने साधा निशाना
महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि यहां कोई औद्योगिक सुरक्षा विभाग नहीं है। ऐसी फैक्ट्री यहां आवासीय क्षेत्र के पास होनी ही नहीं चाहिए थी। यह सबसे बड़ा अपराध है। एक तकनीकी व्यक्ति को वहां होना चाहिए थी। सामान्य श्रमिक या मजदूर रिएक्टर को संभाल नहीं सकता है। विस्फोट के लिए इस फैक्ट्री का प्रबंधन जिम्मेदार है। इलाके में करीब 450 फैक्ट्रियां हैं। यह पहली घटना नहीं है, 2016 के बाद से इस औद्योगिक क्षेत्र में यह ऐसी पांचवीं या छठी दुर्घटना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed