फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   doklam standoff, indian Army will upgrade infrastructure along China border

डोकलाम में चीन की हरकतों के बाद भारत LAC पर बढ़ाएगा चौकसी

Wed, 11 Oct 2017 08:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 11 Oct 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
doklam standoff, indian Army will upgrade infrastructure along China border

भारत और चीन के बीच एक बार फिर डोकलाम का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है। चीन के डोकलाम से महज 10 किमी दूर सड़क निर्माण शुरू करने के बाद भारत ने सीमा पर चौकसी बढ़ाने का फैसला किया है। सेना चीन से लगी सीमा पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है और इसके लिए वह ठोस कदम उठाने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चीन से लगी 4,057 किमी की वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करना चाहती है। मौजूदा समय में यह भारतीय सेना के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राइ जंक्शन का दौरा किया था।
विज्ञापन


पढ़ें: चीनी मीडिया ने भारतीयों को बताया घमंडी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को एक कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भारतीय सेना को मजबूत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सेना के सामरिक बुनियादी ढांचे में सुधार की निगरानी की जा रही है और सेना की क्षमता और विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

चीन ने दिए नरमी के संकेत

doklam standoff, indian Army will upgrade infrastructure along China border

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के चीन सीमा पर स्थित नाथू ला दौरे के बाद चीन ने भारतीय सीमा पर नरमी के संकेत दिए हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा था कि वह भारत के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में साझा रूप से शांति बरकरार रखने को तैयार है। इस मौके पर उन्होंने चीनी सैनिकों को नमस्ते करना भी सिखाया था। 

नाथू ला पर ‘नमस्ते डिप्लोमेसी’ के साथ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों के साथ सीतारमण की बातचीत ने डोकलाम गतिरोध के बाद द्विपक्षीय संबंध सुधारने के लिए चीनी रणनीतिकारों को एक ‘गुडविल संदेश’ दिया है। 

सड़क निर्माण पर चीन की गीदड़ भभकी
चीनी मीडिया ने डोकलाम से 10 किमी दूर चल रहे चीनी सेना के निर्माण कार्य को लेकर सफाई पेश की थी। चाइनीज कम्यूनिस्ट पार्टी के पब्लिकेशन ने बीते सोमवार को कहा कि  बीजिंग डोकलाम में सड़क का निर्माण जारी रखेगा।

बता दें कि चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय ने पिछले हफ्ते बताया था कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने चुंबी वैली में रोड निर्माण का काम शुरु कर दिया है। जोकि विवादित क्षेत्र डोकलाम से 10 किमी दूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed