फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dog smuggling in bags

विदेशों से बैगों में भरकर भारत लाए जा रहे हैं कुत्ते

Mon, 31 Jul 2017 09:33 AM IST
amarujala.com, Presented by: विपुल प्रकाश
amarujala.com, Presented by: विपुल प्रकाश Updated Mon, 31 Jul 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
Dog smuggling in bags

अगर आप पूर्वी यूरोप या रूस से आने पर आईजीआई एयरपोर्ट आपका सामान चेक-इन से बाहर आने में ज्यादा समय लगे तो परेशान ना हों। क्योंकि कस्टम अधिकारी आपके बैग को स्कैन कर सकते हैं। बैग को स्कैन करने की असल वजह है कुत्तों की तस्करी। दरअसल कुत्तों को भरकर तस्करी करने की कोशिश करने वाले कुछ यात्रियों के मामले कुछ वक्त में ज्यादा सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, 'कुत्तों को बेहोश करके बैग में डाल दिया जाता है। स्कैनिंग के दौरान पता नहीं चले इसके लिए कभी कभी उन्हें कपड़ों और अन्य वस्तुओं के बीच में ढंकना पड़ता है। ये वास्तव में बहुत ही दर्दनाक है।

विज्ञापन


पिछले साल कस्टम अधिकारी कई ऐसे यात्रियों को रोकने में कामयाब रहे जो प्रेग्नैंट कुत्तों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक "ये कुत्ते विदेशी नस्ल के थे और लोकल मार्केट में इनको अच्छे दामों में बेचा जाता है।" प्लेन के उड़ान भरने के बाद एक यात्री के हैंडबैग में कुत्ते के मिलने के बाद अधिकारियों ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि तस्करी करने की कोशिश बंद हो गई होगी लेकिन नए मामले के सामने आने के बाद से इस साल ये फिर से शुरु हो गया है।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा कि " हम रुस और पूर्वी यूरोप से आने वाले फ्लाइट्स पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उन्होने कहा कि संगठित सिंडिकेट तस्करी का प्रयास लगातार कर रहें हैं लेकिन कस्टम अधिकारी इसे विफल करने में सक्षम हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्टम सूत्र के मुताबिक "डॉग फाइट्स" के लिए कई अन्य नस्लों के कुत्तों की तस्करी करने के प्रयास किए गए हैं, जो पंजाब के कुछ हिस्सों में और राजधानी के कुछ फार्म हाउस में लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है और कुछ एजेंसियों को भी इसका पता लगाने के लिए शामिल किया गया है। रेवेन्यू डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारियों ने कहा कि वे सभी मामलों की जांच कर रहे हैं और इस तस्करी रैकेट से जुड़े सभी लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed