फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doctors socially adopt Doon transgender for sex change operation

ट्रांसजेंडर के लिए डॉक्टर्स बने भगवान, मुफ्त में करेंगे सेक्स चेंज ऑपरेशन

Sat, 27 Jan 2018 09:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Jan 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
Doctors socially adopt Doon transgender for sex change operation

कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होता है और अपने इसी रूप को सार्थक कर दिखाया है देहरादून के चिकित्सकों ने। जी हां, देहरादून के पंडित दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने यहां के एक ट्रांसजेंडर को सामाजिक रूप से अपनाया है साथ ही उसे सेक्स चेंज ऑपरेशन में सभी तरह की मदद का वादा भी किया है। 

विज्ञापन


ट्रांसजेंडर अजय पाल देहरादून में रहते हैं जो अपनी पहचान को दुनिया के सामने लाने के बाद खुद के अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। अजय का कहना है कि, समाज में उन्हें बुरी नजर से देखा जाता है साथ ही पड़ोसियों द्वारा उन्हें प्रताड़ित भी किया जाता है। 
विज्ञापन


अजय अपने अंदर के लिंग मतभेद की समस्या को लेकर दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल के डॉक्टर के पास गए जहां हॉस्पिटल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ एल सी पुनेठा ने उनके केस को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस को पूरी तरह से समझने के बाद हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने अजय को हर संभव मदद देने का वादा किया है। इस मामले पर डॉ. पुनेठा ने कहा कि हम अजय को जहां तक संभव होगा उनका मुफ्त में इलाज करेंगे। उन्होंने कहा कि, हम सेक्सचेंज सर्जरी की फंडिंग के लिए सामाजिक संगठनों  को ढूंढ़ रहे हैं जो इस तरह के लोगों की मदद कर सकें।

बात करें अगर हॉस्पिटल की तो, देहरादून के अस्पतालों में इस तरह के ऑपरेशन के लिए मशीनें नहीं है। ऐसे में अजय पाल को इस ऑपरेशन के लिए देहरादून से बाहर जाना पड़ेगा। डॉक्टर्स के इस कदम के बाद अजय पाल की खुशी सातवें आसमान पर है, उनका कहना है कि, 'मैं हमेशा से गरिमा का जीवन जीना चाहता था और मुझे लगता है इस ऑपरेशन के बाद मेरी यह इच्छा पूरी हो जाएगी।


अजय पाल को शुरू से ही अपने ट्रांसजेंडर होने की कीमत चुकानी पड़ी। कभी समाज की कठुरता को झेला तो कभी अपने की ही निराशा को झेलना पड़ा।  पाल को हाल ही में अपने बचाव के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा था जब उनके पड़ोसियों ने ही उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी निवेदिता कुकरेती कुमार ने तुरंत जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed