{"_id":"5f2ae2088ebc3e3d19460db2","slug":"doctors-remove-24-kg-tumor-from-woman-s-abdomen-chief-minister-sangma-congratulates","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने महिला के पेट से 24 किलो का ट्यूमर निकाला, मुख्यमंत्री संगमा ने दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डॉक्टरों ने महिला के पेट से 24 किलो का ट्यूमर निकाला, मुख्यमंत्री संगमा ने दी बधाई
Wed, 05 Aug 2020 10:14 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Conrad Sangma
मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से 24 किलो का ट्यूमर निकाला। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि ईस्ट गारो हिल्स जिले के जामगे गांव की 37 वर्षीय महिला को पेट में तेज दर्द के बाद 29 जुलाई को तूरा प्रसुति एवं बाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल की अधीक्षक डॉ इसिल्डा संगमा ने बताया की तीन अगस्त को दो प्रसुति रोग विशेषज्ञों समेत चिकित्सकों के एक दल ने ऑपरेशन को अंजाम दिया जो करीब तीन घंटे तक चला। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत ठीक है और चिकित्सक उस पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्यूमर को बायोप्सी के लिए भेजा गया है जिससे पता चल सके कि इसमें कैंसर तो नहीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले चिकित्सकों को बुधवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'तूरा जिला प्रसुति एवं बाल अस्पताल (डीएमसीएच) के डॉक्टरों ने ईस्ट गारो हिल्स की रहने वाली एक महिला के पेट से सफलतापूर्वक 24 किलो का ट्यूमर निकाला है। मैं डॉ. विंस मोमिन और दल को इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई देता हूं और मरीज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'
विज्ञापन
जिले के अधिकारियों के मुताबिक एक चिकित्सक ने मरीज को खून भी दिया और समुदाय के सदस्य ऑपरेशन के लिए आर्थिक सहायता करने के लिए आगे आए। वेस्ट गारो हिल्स जिले के उपायुक्त राम सिंह ने भी इसकी सराहना की।