Kolkata Case: 'डॉक्टर का हत्यारोपी जानवर से कम नहीं, वाकया बताते वक्त चेहरे पर शिकन तक नहीं'; रिपोर्ट में दावा
सीबीआई के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी संजय रॉय आठ अगस्त को सुबह 11 बजे चेस्ट डिपार्टमेंट के वार्ड के आसपास घूमता दिखा। इस दौरान पीड़ित डॉक्टर को आरोपी रॉय काफी देर तक घूरता रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के आरजी की मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी संजय रॉय जानवर से कम नहीं है। सीबीआई ने अपनी मनोविश्लेषणात्मक रिपोर्ट में यह दावा किया है। मामले की पूछताछ के दौरान सीबीआई की टीम ने पाया कि घटना के बारे में बताते वक्त आरोपी के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी।
सीबीआई जांच के दौरान विशेषज्ञों ने आरोपी के एजेंसी को दिए गए बयानों का सत्यापन किया। इसके बाद बयानों को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट से जोड़कर देखा गया। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक घटना स्थल पर रॉय की मौजूदगी के तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य मिले हैं। लेकिन डीएनए टेस्ट के परिणाम को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। जबकि पुलिस ने सीबीआई को मामला सौंपने से पहले कहा था कि पीड़िता के नाखून के नीचे मिले खून और त्वचा के निशान आरोपी संजय रॉय के हाथ पर लगी चोट से मेल खाते हैं।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी संजय रॉय आठ अगस्त को सुबह 11 बजे चेस्ट डिपार्टमेंट के वार्ड के आसपास घूमता दिखा। इस दौरान पीड़ित डॉक्टर चार जूनियर डॉक्टर के साथ विभाग में थी। फुटेज में यह भी दिखा कि आरोपी रॉय उसे काफी देर तक घूरता रहा।
पूछताछ के दौरान आरोपी संजय रॉय ने दावा किया कि वह आठ अगस्त की शाम को वार्ड में पहले से ही दाखिल हो गया था। सीबीआई का कहना है कि पीड़िता अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ डिनर के लिए वार्ड से निकली और नौ अगस्त को रात एक बजे सेमिनार हॉल में गई। इसके बाद करीब 2:30 बजे एक जूनियर डॉक्टर हॉल में गया और पीड़िता से उसकी कुछ बात हुई। वहीं फुटेज में रॉय सुबह चार बजे फिर से अस्पताल में दाखिल होते दिखता है। इस वक्त पीड़िता सो रही थी और रॉय सेमिनार हॉल में पहुंचा। इस मामले में सीबीआई आगे की जांच कर रही है।
मेडिकल कॉलेज जाने से पहले दो बार रेड लाइट एरिया में गया था दरिंदा : पुलिस
पुलिस जांच में सामने आया था कि दरिंदा गुरुवार रात को दो बार रेड लाइट एरिया में भी गया था। आरोपी संजय रॉय ने बताया कि उसके साथ एक और नागरिक स्वयंसेवक था। वह एक नागरिक स्वयंसेवक के साथ कालीघाट रेडलाइट एरिया में गया था। यहां से निकलने के बाद दोनों आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती जो नागरिक स्वयंसेवक के परिचित एक मरीज को देखने गए। आरोपी ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद वह फिर से रेड लाइट एरिया सोवा बाजार गया। इसके बाद उसने आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.