फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doctor says to court Could not know the cause of Sheena's death

शीना बोरा हत्याकांड : सात साल बाद भी मौत के कारणों का पता नहीं कर सके डॉक्टर

Thu, 27 Jun 2019 03:33 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 27 Jun 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
Doctor says to court Could not know the cause of Sheena's death
शीना बोरा व इंद्राणी मुखर्जी
मई 2012 में शीना बोरा के अवशेष मिलने के बाद इसका पोस्टमार्टम करने वाले एक डॉक्टर ने बुधवार को यहां की एक अदालत में कहा कि वह शीना की मौत का कारण पता नहीं कर सके।
विज्ञापन


शीना की अप्रैल 2012 में हत्या कर दी गई थी। उसकी मां और पूर्व मीडिया कारोबारी इंद्राणी मुखर्जी इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। डॉक्टर संजय ठाकुर ने पड़ोसी रायगढ जिले में मिले अवशेषों की जांच की थी। डॉक्टर ने विशेष सीबीआई न्यायाधीश जे सी जगदाले के सामने अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


उन्होंने बचाव पक्ष के वकील श्रीकांत शिवाडे के सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि मैं विसरा रिपोर्ट के बिना मौत के कारण के बारे में राय नहीं दे सकता। मैंने आंशिक रूप से जली और सूखी त्वचा, बाल, दांत को (विश्लेषण के लिए) भेजा था... लेकिन इसकी रिपोर्ट नहीं मिली...इसलिए मैं मौत का कारण नहीं बता सकता।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed