फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doctor postponed her marriage for Corona patients treatment, congress leader Priyanka gandhi appraised

कोरोना मरीजों की सेवा को डॉक्टर ने टाली शादी, प्रियंका ने पत्र लिखकर कहा- करोड़ों लोगों को प्रेरणा देगा ये कदम

Wed, 19 May 2021 03:08 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 19 May 2021 03:08 PM IST
सार

प्रियंका गांधी केंद्र और यूपी सरकार को लगातार कोरोना के मुद्दे पर घेर रही हैं। उन्होंने कई उपयोगी सुझाव देकर सरकार से कोरोना मरीजों के इलाज में तेजी लाने की भी अपील की है...

विज्ञापन
Doctor postponed her marriage for Corona patients treatment, congress leader Priyanka gandhi appraised
डॉक्टर हर्षिता को लिखा प्रियंका गांधी का पत्र, पत्र को डॉक्टर हर्षिता को सौंपते कांग्रेस नेता विश्व विजय सिंह और अन्य - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों की सेवा में तैनात डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी ने अपना विवाह केवल इसलिए टाल दिया, ताकि वे संक्रमित लोगों की पूरी जी-जान से सेवा कर सकें। डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी के इस कदम की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक पत्र लिखकर डॉक्टर हर्षिता के इस अद्भुत फैसले की प्रशंसा की है और कहा है कि उनके इस फैसले से देश के करोड़ों लोगों को प्रेरणा मिलेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी के घर पहुंचकर प्रियंका गांधी का यह पत्र उन्हें सौंपा।

विज्ञापन


डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी का विवाह 30 अप्रैल को होना निश्चित हुआ था, लेकिन कोरोना मरीजों के इलाज को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने इसे टाल दिया है। कांग्रेस नेता विश्व विजय सिंह ने अमर उजाला से कहा कि प्रियंका गांधी केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को लगातार कोरोना से लड़ने के लिए आवश्यक सुझाव दे रही हैं। जहां सरकार की कमियां सामने आ रही हैं, वे लगातार घेर भी रही हैं। लेकिन वे केवल सुझावों-आलोचना तक सीमित नहीं रह रही हैं, बल्कि आगे बढ़कर उन लोगों के साथ खड़ी भी हो रही हैं जो इस आपातकाल में लोगों की सेवा में जी-जान से जुटे हुए हैं। डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी तक उनका पहुंचना यही दिखाता है कि वे हर सार्थक प्रयास के साथ खड़ी हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने अपने स्तर पर कोरोना मरीजों के इलाज में हर संभव योगदान देने का काम किया है। जगह-जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ता भूखे लोगों को भोजन पहुंचाने, मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने, किसी को ऑक्सीजन या प्लाज्मा जैसी चीजों की जरूरत हो तो उसे पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed