{"_id":"59a75b7c4f1c1bfb268b4814","slug":"doctor-missing-in-mumbai-rains-every-manhole-being-searched","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की बारिश में एक डॉक्टर लापता, मेनहोल के पास मिला छाता ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई की बारिश में एक डॉक्टर लापता, मेनहोल के पास मिला छाता
एजेंसी, मुंबई
Updated Thu, 31 Aug 2017 06:12 AM IST
विज्ञापन
Deepak Amrapurkar
शहर के नामी डॉक्टर दीपक अमरापुरकर (58 वर्षीय) के लापता होने की खबर मिली है। डॉक्टर अमरापुरकर मंगलवार शाम 6.45 बजे आखिरी बार देखे गये थे।
विज्ञापन
Read Also: मुंबईः बारिश से 15 की मौत, शुरू हुई लोकल ट्रेन, जानिए अब तक की सारी अपडेट
विज्ञापन
दरअसल मंगलवार से मुंबई में हो रही तेज बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है जिसके कारण शहर की सड़कों के मेनहोल जानलेवा साबित हो रहे हैँ। 58 वर्षीय डॉक्टर दीपक अमरापुरकर के मैनहोल में गिरने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच पुलिस ने उनके लापता होने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
डॉक्टर की भतीजी के अनुसार, ‘घर से कुछ देर की दूरी पर पहुंचने के बाद उन्होंने ड्राइवर से कहा था कि वह कार को घर ले जाए। वह यह सोचकर पैदल निकले थे कि मात्र दस मिनट में घर पहुंच जाएंगे। वहां से हमारा घर सिर्फ दस मिनट की दूरी पर है।
Read Also: LIVE: बारिश से मुंबई को मिलने लगी राहत, दो रूट पर लोकल ट्रेन शुरू, एयरपोर्ट भी हो रहे तैयार
लेकिन, उनका छाता उसी जगह पाए जाने के बाद संदेह और बढ़ गया है। परिवार के लोगों को आशंका है कि सड़क पर पानी भरे होने के कारण वह मेनहोल में गिर गये होंगे। फिलहाल पुलिस ने चश्मदीदों के आधार पर डॉक्टर के लापता होने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।