वैक्सीन पर पत्नी के खफा होने का वीडियो वायरल, डॉ. केके अग्रवाल बोले- हंसी सबसे बेहतर दवाई, लेकिन वैक्सीन जरूर लगवाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के एक वरिष्ठ और जानेमाने डॉक्टर ने अकेले कोरोना का टीका लगवा लिया, तो पत्नी ने उनकी फोन पर ही क्लास लगा दी। मजेदार बात यह है कि जिस दौरान डॉक्टर साहब को पत्नी डांट रही थीं, उस दौरान वह लाइव थे और उनकी बातचीत भी रिकॉर्ड हो गई। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो फेमस कार्डियोलॉजिस्ट एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और पद्म श्री से सम्मानित डॉक्टर केके अग्रवाल का है। वीडियो वायरल होने के बाद के के अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि हंसी सेहत के लिए सबसे बेहतर दवाई है, लेकिन कोवडि वैक्सीन जरूर लगवाएं।
पत्नी को समझाने में नाकाम रहे दिल के डॉक्टर
तुम्हारी ऐसी तैसी करती हूं...
डॉक्टर केके अग्रवाल पत्नी को समझाने के लिए बार बार यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मैं तो बस पता करने गया था उन्होंने कहा कि अभी लगवा लो। इस पर उनकी पत्नी कहती हैं, ''बहाने मत बनाओ। मुझ से झूठ मत बोलो।'' तभी डॉक्टर को ध्यान आता है कि वह लाइव हैं, तो वे पत्नी से कहते हैं, ''मैं लाइव हूं अभी, बाद में बात करता हूं।'' इससे उनकी पत्नी का गुस्सा और भी बढ़ जाता है और फोन काटे जाने से पहले वह कहती हैं, ''मैं अभी लाइव आ के तुम्हारी ऐसी की तैसी करती हूं।'' इस एक मिनट के वीडियो में डॉक्टर साहब अपनी पत्नी को समझाने में नाकाम रहे, तो फोन ही काट दिया।
Doctor KK Agarwal got himself vaccinated without his wife.
— Tarun Shukla (@shukla_tarun) January 27, 2021
Note to self : don't ever pick-up phone while you are live on tv :)
#forwarded. pic.twitter.com/uhIQYvZ4IO
वीडियो वायरल होने के बाद अग्रवाल ने की ये अपील
वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर केके अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है। डॉ. केके अग्रवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, '' मेरा जो वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, मुझे खुशी है कि उससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ सकी है। इस मुश्किल घड़ी में हंसी ही सबसे बेहतर दवाई है। आपको मेरी वजह से जो खुशी हुई है, वो कुछ नहीं बस मेरी पत्नी की मेरे स्वास्थ्य के प्रति चिंता है। ऐसे में मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आपको जब भी मौका मिलें, वैक्सीन जरूर लगवाएं।''
लोग सोशल मीडिया पर केके अग्रवाल और उनकी पत्नी के बीच हुई बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए फनी कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर तरुण शुक्ला ने लिखा, ''डॉक्टर केके अग्रवाल ने पत्नी के बिना वैक्सीन लगवा लिया। नोट कर लें: टीवी पर लाइव हों, तो कभी फोन ना उठाएं।''
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.