फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doctor attacked with sickle over monetary dispute in Nashik Maharashtra News in Hindi

Maharashtra News: नासिक में रोंगटे खड़े करने वाली घटना, पैसे के विवाद में डॉक्टर पर धारदार हथियार से किया हमला

Sun, 25 Feb 2024 03:55 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 25 Feb 2024 03:55 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया, इस मामले में डॉक्टर की पूर्व महिला कर्मचारी के पति को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर अस्पताल में काम करने के दौरान छह लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप था। जिसके कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। 

विज्ञापन
Doctor attacked with sickle over monetary dispute in Nashik Maharashtra News in Hindi
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक में पैसों के विवाद में पूर्व महिला सहकर्मी के पति ने एक डॉक्टर पर बेरहमी से हमला किया गया। डॉक्टर की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि डॉक्टर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना में पंचवटी इलाके की है। यहां एक अस्पताल के निदेशक डॉ. कैलास राठी (48) पर शुक्रवार रात धारदार हथियार से हमला किया गया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया, इस मामले में डॉक्टर की पूर्व महिला कर्मचारी के पति को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर अस्पताल में काम करने के दौरान छह लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप था। जिसके कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। हालांकि, कुछ साल बाद अस्पताल ने उसकी सेवा को बहाल कर दिया था। आरोप है कि महिला कर्मी ने फिर से डॉक्टर से 12 लाख रुपये लिए और बाद में पैसे देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर पूर्व महिला कर्मचारी और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार को अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना नेता और उनके बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, महिला ने दर्ज कराई शिकायत
इधर, नवी मुंबई में 28 वर्षीय महिला ने शिवसेना के एक नेता और उनके बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों ने उसके और उसकी मां के साथ कई बार दुष्कर्म किया है। पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला ने शनिवार को शिवसेना नेता और उनके बेटे के खिलाफ अंबोली पुलिस थाने में शिकायत दी है। हालांकि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी नेता पीड़ित महिला को उसके पति से तलाक दिलाने में मदद कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि पिता-पुत्र ने कथित तौर पर अलग-अलग स्थानों पर महिला और उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया और उन्हें ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed