फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   doctor arrived late, child died in her mother lap

देर से पहंचे डॉक्टर, इंतजार में मां की गोद में मासूम की मौत

Sun, 02 Oct 2016 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सासनी
ब्यूरो/अमर उजाला, सासनी Updated Sun, 02 Oct 2016 07:54 AM IST
विज्ञापन
doctor arrived late, child died in her mother lap
- फोटो : getty

बुखार से मचे हाहाकार के बीच सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की पोल शनिवार की सुबह सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक बार फिर खुली। 20 दिन के नवजात शिशु ने इलाज के इंतजार में अपनी मां की गोद में ही दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से मां सदमे में आ गई। काफी करुण-क्रंदन करने के बाद घर लौट गई।

विज्ञापन


इगलास रोड निवासी डौली अपने बच्चे को दिखाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर लाई थीं। सासनी सीएचसी पर मरीजों के इलाज में एक नहीं, बल्कि ऐसे कई मामले शनिवार को सामने आए, जिनसे मरीजों में काफी गुस्सा दिखा। नाराज मरीजों और उनके तीमारदारों ने वहां हंगामा भी किया। शनिवार को करीब 11 बजे तक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के चैंबर्स पर ताले लटके हुए थे।
विज्ञापन


फार्मासिस्ट के अलावा कोई डॉक्टर वहां मौजूद नहीं था। मरीज पर्चा लेकर स्वास्थ्य केंद्र भवन और ग्राउंड में चक्कर काट रहे थे। 11 बजे के बाद एकमात्र डॉक्टर वहां आए। बीमार बच्चे को गोद में लेकर डॉक्टर का इंतजार कर रही महिला अनुराधा निवासी देदामई डॅक्टर से भिड़ गईं। जमकर खरी-खोटी सुनाईं। बुखार से पीड़ित मोहन नामक एक मरीज डाक्टरों का इंतजार करते-करते बैंच पर ही अचेत हो गया, जबकि कई मरीज बेड पर पडे़ डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग मरीज टीटू और कविता भी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए गए थे। मरीजों की शिकायत सुनकर डॉक्टर बिफर गए। बोले, क्या आप लोगों के पीछे मैं अपना काम छोड़ दूं। सवाल यह है कि बुखार से मचे हाहाकार के बीच डॉक्टर्स के इस रवैये के चलते मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद भी कैसे की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed