{"_id":"57f03d934f1c1b9074577025","slug":"doctor-arrived-late-child-died-in-her-mother-lap","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से पहंचे डॉक्टर, इंतजार में मां की गोद में मासूम की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देर से पहंचे डॉक्टर, इंतजार में मां की गोद में मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सासनी
Updated Sun, 02 Oct 2016 07:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से मचे हाहाकार के बीच सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की पोल शनिवार की सुबह सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक बार फिर खुली। 20 दिन के नवजात शिशु ने इलाज के इंतजार में अपनी मां की गोद में ही दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से मां सदमे में आ गई। काफी करुण-क्रंदन करने के बाद घर लौट गई।
विज्ञापन
इगलास रोड निवासी डौली अपने बच्चे को दिखाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर लाई थीं। सासनी सीएचसी पर मरीजों के इलाज में एक नहीं, बल्कि ऐसे कई मामले शनिवार को सामने आए, जिनसे मरीजों में काफी गुस्सा दिखा। नाराज मरीजों और उनके तीमारदारों ने वहां हंगामा भी किया। शनिवार को करीब 11 बजे तक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के चैंबर्स पर ताले लटके हुए थे।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट के अलावा कोई डॉक्टर वहां मौजूद नहीं था। मरीज पर्चा लेकर स्वास्थ्य केंद्र भवन और ग्राउंड में चक्कर काट रहे थे। 11 बजे के बाद एकमात्र डॉक्टर वहां आए। बीमार बच्चे को गोद में लेकर डॉक्टर का इंतजार कर रही महिला अनुराधा निवासी देदामई डॅक्टर से भिड़ गईं। जमकर खरी-खोटी सुनाईं। बुखार से पीड़ित मोहन नामक एक मरीज डाक्टरों का इंतजार करते-करते बैंच पर ही अचेत हो गया, जबकि कई मरीज बेड पर पडे़ डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
दिव्यांग मरीज टीटू और कविता भी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए गए थे। मरीजों की शिकायत सुनकर डॉक्टर बिफर गए। बोले, क्या आप लोगों के पीछे मैं अपना काम छोड़ दूं। सवाल यह है कि बुखार से मचे हाहाकार के बीच डॉक्टर्स के इस रवैये के चलते मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद भी कैसे की जा सकती है।