{"_id":"60298ceb8ebc3ee91e1cb8b6","slug":"docter-in-odisha-started-treatment-for-poor-people-only-in-one-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : डॉक्टर रामचंदानी ने गरीबों के लिए शुरू किया ‘एक रुपये’ में इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा : डॉक्टर रामचंदानी ने गरीबों के लिए शुरू किया ‘एक रुपये’ में इलाज
Mon, 15 Feb 2021 02:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, संबलपुर
एजेंसी, संबलपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ओडिशा के संबलपुर जिले में एक चिकित्सक ने गरीबों और वंचितों को उपचार मुहैया कराने के लिए एक रुपये में क्लीनिक खोला है। ‘वीर सुरेंद्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च’ (विम्सर) के मेडिसिन विभाग में सहायक प्रोफेसर शंकर रामचंदानी ने बुरला कस्बे में यह क्लीनिक खोला है, यहां मरीजों को उपचार कराने के लिए मात्र एक रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
रामचंदानी (38) ने कहा कि वह गरीबों और वंचितों के लिए मुफ्त में उपचार मुहैया कराने के लंबे समय से इच्छुक थे और यह क्लीनिक इसी इच्छा को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है। चिकित्सक ने कहा, मैंने विम्सर में सीनियर रेजीडेंट के तौर पर काम करना शुरू किया था और सीनियर रेजींडेट को निजी क्लीनिक में उपचार की सुविधा देने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
हाल में मुझे सहायक प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत किया गया और सहायक प्रोफेसर के तौर पर मुझे यहां का काम करने के बाद निजी क्लीनिक में काम करने की अनुमति है, इसलिए मैंने किराए के मकान में अब अपना क्लीनिक शुरू किया है।
विज्ञापन
रामचंदानी ने कहा, मैं गरीबों एवं वंचितों से एक रुपया लेता हूं, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि वे यह महसूस करें कि वे नि:शुल्क में सेवा ले रहे हैं। उन्हें लगना चाहिए कि उन्होंने अपने उपचार के लिए कुछ राशि दी है। रामचंदानी की पत्नी शिखा रामचंदानी एक दंत चिकित्सक हैं और वह भी इसमें उनकी मदद कर रही हैं।