{"_id":"5ffa84319bc93972cd16245d","slug":"do-you-know-which-country-holds-a-super-power-passport-and-where-india-stands-in-this-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली, जानें इस सूची में भारत को मिली कौन-सी रैंक?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जापान का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली, जानें इस सूची में भारत को मिली कौन-सी रैंक?
Sun, 10 Jan 2021 10:06 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग की लिस्ट जारी की गई है। सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट का मतलब होता है उस देश के नागरिकों को बिना वीजा के सफर करने की अनुमति रहती है। हेनले और पार्टनर्स ने पासपोर्ट इंडेक्स ग्लोबल रैंकिंग जारी की है।
विज्ञापन
इस रैंकिंग के मुताबिक, दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट जापान का है। वहीं अमेरिका इस सूची में सातवें नंबर पर आता है। वहीं अपने देश की बात करें तो भारत इस सूची में 85वें स्थान पर है। जबकि चीन 70वें स्थान पर और पड़ोसी देश पाकिस्तान नीचे से चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
किसी भी देश के लिए शक्तिशाली पासपोर्ट रैंकिंग इसलिए महत्वपूर्ण होती है क्योंकि उसी के आधार पर यह तय किया जाता है कि उस देश के नागरिक कितने देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं। यानि कि इस सुविधा के तहत अन्य देश शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देश के नागरिकों को ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
ये रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डाटा पर आधारित होती है। ये एसोसिएशन दुनिया की सबसे बड़ी और सटीक यात्रा जानकारी के डाटाबेस को बनाए रखता है और हेनले और पार्टनर्स इसे डाटा का आकलन कर इस रैंकिंग रिपोर्ट को तैयार करते हैं।
इस बार शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में एशियाई देशों का बोलबाला है। जापान के नागरिकों को दुनिया के 191 देशों में ऑन अराइवल वीजा की सुविधा दी जाती है। इसलिए जापान को सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सूची में पहले स्थान पर रखा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर सिंगापुर है, जिसके नागरिकों को 190 देशों में ये सुविधा मिलती है।
तीसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया और जर्मनी हैं, जिनके नागरिकों को 189 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। इसके बाद इटली, फिनलैंड, स्पेन और लक्जमबर्ग चौथे और डेनमार्क और ऑस्ट्रिया पांचवें स्थान पर हैं। वहीं भारत इस सूची में 85वें स्थान पर काबिज है, इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय नागरिकों को 58 देशों में ऑन अराइवल वीजा की सुविधा मिलती है।
चीन इस सूची में 70वें स्थान पर हैं, जिसका मतलब है कि चीनी नागरिक 75 देशों में ऑन अराइवल वीजा की सुविधा ले सकते हैं और पाकिस्तान नीचे से चौथे यानि कि 107वें स्थान पर हैं और पाकिस्तान को 32 देशों में ही ऑन अराइवल वीजा की सुविधा मिली है।