फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   do you know about ac star rating Methodology

समझिए गणित: सोच रहे हैं एसी खरीदने के बारे में तो जानिए 1 से 5 स्टार रेटिंग का मतलब

Thu, 24 Jun 2021 06:07 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Jun 2021 06:07 AM IST
सार

एनर्जी फिशियंसी रेश्यो के लिए एसी की कूलिंग आउटपुट और इनपुट पावर हिसाब लगाना चाहिए। इसकी एसी खरीदते वक्त जांच की जा सकती है, जो प्लेट पर लिखी होती है

विज्ञापन
do you know about ac star rating Methodology
एसी.. - फोटो : social media

विस्तार

गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, बिना कूलर और एसी के रहना काफी मुश्किल हो रहा है। अगर आप एसी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और दुकान पर जाकर खरीदना चाहते हैं तो आपके दिमाग में कई तरह के सवाल होते हैं। इन सब सवालों में सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है कि एसी कितनी स्टार का है और कितनी स्टार रेटिंग वाला एसी खरीदें।

विज्ञापन


कुछ लोगों का मानना है एक स्टार का एसी दो स्टार के एसी से ज्यादा बिजली खाता है और पांच स्टार वाला एसी सबसे कम बिजली खाता है। ऐसे में जानना जरूरी है कि इन स्टार रेटिंग के क्या मतलब है।
विज्ञापन


ये सबकुछ एक एनर्जी एफिशियंसी के फॉर्मूले पर काम करता है। यह एसी में कूलिंग आउटपुट और पावर इनपुट पर तय होता है। उदाहरण के तौर पर जानें कि एक टन का एसी 3516 वॉट हर घंटे का खपत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे तय होती है रेटिंग
हर एसी पर एक एनर्जी फिशियंसी रेश्यो (ईईआर) लिखा होता है। यदि किसी एसी पर 2.7 से 2.9 ईईआर लिखा होने पर वह एक स्टार रेटिंग, 2.9 से 3.09 होने पर दो स्टार, 3.1 से 3.29 होने पर तीन स्टार, 3.3 से 3.49 होने पर चार स्टार और 3.5 से ऊपर होने पर वह 5 स्टार रेटिंग का एसी होगा।

एनर्जी फिशियंसी रेश्यो के लिए एसी की कूलिंग आउटपुट और इनपुट पावर का हिसाब लगा सकते हैं। यह एसी खरीदते वक्त चेक की जा सकती है, जो प्लेट लिखी पर होती है। इसके लिए कुलिंग आउटपुट में पावर इनपुट का भाग देंगे तो रेटिंग निकल आएगा।

 ऐसे जानें एसी की रेटिंग
बाजार के हिसाब से सब एसी एक टन के होते हैं और उनका कूलिंग आउटपुट 3516 वॉट होता है। इस आउटपुट में इनपुट का भाग देंगे। जैसे कोई एसी 1250 वॉट का इनपुट पावर ले रहा है तो 3516 में 1250 का भाग देंगे तो रिजल्ट 2.00 आ आ रहा है। इसे ईईआर की टेबल में देखेंगे तो 2.00 एक स्टार वाली रेटिंग में मिलेगा।

इसलिए यह एसी एक स्टार रेटिंग का है, ऐसे ही यदि एसी का इनपुट पावर 11750 वॉट है तो 3516 में भाग देने पर 2.99 आएगा। टेबल में देखने पर 2.9 से 3.09 रेटिंग टू स्टार रेटिंग में है और यह एसी टू स्टार रेटिंग का होगा। इस तरह से सभी स्टार की रेटिंग निकाली जा सकती है।

बीईई के मुताबिक उच्च तापमान के दौरान एयर कंडीशनर की परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए ISEER (इंडियन सीजनल एनर्जी एफिशियंसी रेश्यू) को तैयार किया गया है।


यदि आप ये अलग-अलग रेटिंग वाले एसी से होने वाली बचत का अंदाजा लगाने चाहते हैं तो आप बीईई का नया ऐप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं जो कीमत से लेकर बिजली की बचत के बारे में पूरी जानकारी दे देगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed