फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Do not panic due to coronavirus, health ministry tells people

कोरोनावायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- घबराएं नहीं, प्रवासी भारतीयों को दी यह सुविधा

Thu, 12 Mar 2020 06:43 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 12 Mar 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Do not panic due to coronavirus, health ministry tells people
कोरोनावायरस - फोटो : ANI

कोरोनवायरस से निपटने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को लोगों से अपील की कि वह इससे घबराएं नहीं। मंत्रालय ने प्रवासी भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा 15 अप्रैल 2020 तक के लिए बढ़ाने की जानकारी भी दी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश में मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से संयुक्त सचिव लव गुप्ता ने कहा कि भारत के प्रवासी नागरिकों (ओसीआई) कार्डधारकों को दी जाने वाली वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा 15 अप्रैल 2020 तक के लिए दी गई है। यह 13 मार्च 2020 को 12 बजे से लागू होगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि देश में अब तक दर्ज किए गए 73 मामलों में से 56 भारतीय हैं और 17 विदेशी नागरिक हैं। अब तक भारत सरकार ने मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, मेडागास्कर, श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू जैसे 48 अन्य देशों से 900 भारतीय नागरिकों को निकाला है। उन्होंने बताया कि देश भर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के रक्त आदि के नमूनों की जांच के लिए कुल 56 नमूना संग्रह केंद्र और 52 परीक्षण सुविधाएं मौजूद हैं।

संयुक्त सचिव अग्रवाल ने यह भी बताया कि हमारे पास पहले से ही लगभग 1 लाख परीक्षण किट उपलब्ध हैं, अतिरिक्त परीक्षण किट पहले ही ऑर्डर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से खुद का बचाव के लिए हर वक्त मास्क पहनना जरूरी नहीं है। यदि कोई व्यक्ति अपने आसपास के लोगों से पर्याप्त दूरी बनाए रखता है तो उसे मास्क की जरूरत नहीं है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत में इस वायरस ने फिलहाल आम नागरिकों के बीच बड़े पैमाने पर अपने पैर नहीं पसारे हैं। हमारे यहां केवल कुछ मामले हैं जो बाहर से आए हैं और इन मामलों में भी संक्रमित मरीजों ने मुख्य रूप से परिवार के करीबी सदस्यों को ही प्रभावित किया है।


संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोनावायरस से जुड़े सभी तथ्यों का अध्ययन किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई पुष्टिकरण अध्ययन नहीं है। आम तौर पर यह उम्मीद की जाती है कि इस वायरस को उच्च तापमान में जीवित रहने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन इस बात की निश्चित तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed