लालू बोले, आलतू-फालतू लोगों के चक्कर में न पड़ें मुलायम सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह को सलाह देते हुए कहा कि मौजूदा विवाद से पार्टी की छवि को काफी नुकसान हो और जग हंसाई हो रही है। इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वो इस विवाद को निपटाएं।
लालू ने मुलायम को नसीहत दी कि उन्हें आलतू फालतू लोगों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए, चुनाव सिर पर हैं अगर जल्द हालात नहीं सुधरे तो फिर बड़ा नुकसान हो जाएगा। लालू बोले ये जो समाजवादी पार्टी में चल रहा है ये ठीक नहीं हुआ इसे ठीक करने की जिम्मेदारी मुलायम की ही है क्योंकि वो पार्टी के मुखिया हैं।
अमर सिंह को बताया बाहरी आदमी
उन्होंने उम्मीद है जल्द ही हालात सुधर जाएंगे। वहीं इस मुद्दे पर लालू भाजपा को लपेटने से नहीं चूके, कहा वो लोग ये सब करते रहते हैं। उत्तराखंड में भी यही किया अरुणाचल प्रदेश में भी वो ये काम कर चुके हैं। इस विवाद के पीछे भी उन्हें भाजपा का हाथ नजर आ रहा है।
वहीं पत्रकारों ने जब पूछा बाहरी लोगों से क्या आपका मतलब अमर सिंह से है तो लालू का कहना था कि हां उनका नाम तो आ रहा है। लोग कह तो रहे हैं। मुलायम सिंह को ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए, नहीं तो पार्टी का भारी नुकसान हो जाएगा।